Shahjahanpur Viral Video: 8 लोगों का एक परिवार अगर साथ घूमने जाएगा तो वह या तो कार का इस्तेमाल करेगा, या फिर किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से जो वीडियो सामने आया है उसमें 8 सदस्यों के इस परिवार ने अपनी बाइक को ही अपनी कार बना लिया। इस बाइक को पति चला रहा है,पत्नी पीछे बैठी है और साथ में तीन बच्चे आगे और तीन बच्चे पीछे बैठे हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने रोककर की गिनती
शाहजहांपुर के इस वीडियो में देका जा सकता है कि बाइक पर केवल 6 बच्चे और पति-पत्नी ही नहीं हैं। बल्कि उसपर घर की पूरी ग्रस्ति भी रखी हुई है। जिसमें 8 लोगों के अलावा रजाई, गद्दा, लाठी और बाल्टी भी मौजूद है। इस दौरान रास्ते में युवक को ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद पुलिस ने बाइक पर सवार सवारियों की गिनती की। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस जब गिनती कर रही है तो पति-पत्नी मुस्कुरा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: क्या सच में लड़की के गुनाहगारों को मिलेगी 150 साल की सजा? ये है सच्चाई
हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने उनको यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाकर जाने दिया। रूट डायवर्जन ड्यूटी में लगे दारोगा ने बाइक सवार युवक को दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत देकर उसको आगे जाने दिया। बाइक को ऑटो बनाकर सड़क पर फर्राटे भर रहे युवक की बाइक पर रखे घरेलू सामान को देखकर लग रहा था कि वह गंगा स्नान करने जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर इलाके का बताया जा रहा है।
इस तरह से सफर करना हादसे को दावत देना
आपको बता दें सरकार जनता की सेफ्टी के लिए कई ट्रैफिक नियम बनाती है, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर जुर्माना लगता है। सरकार ने ये जुर्माने के नियम पैसे कमाने के लिए बल्कि लोगों को सफर के दौरान सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बनाए हैं। ताकि जिन लोगों को जान की परवाह नहीं है वह लोग चालान के पैसे जाने के डर से ही नियमों का पालन करें। लेकिन इस तरह से पूरे परिवार के साथ एक बाइक पर निकलना हादसे को दावत देने जैसा है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आया शादी कार्ड… खाली कर देगा बैंक खाता! जानें क्या है ये ट्रेंडिंग स्कैम?
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
22 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines