---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

क्या सच में लड़की के गुनाहगारों को मिलेगी 150 साल की सजा? ये है सच्चाई

Crime News : स्पेन में ब्रिटिश लड़की एक साथ अपराध करने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया थाम, जल्दी ही इन्हें सजा सुनाई जाएगी। क्या इन्हें 150 साल की सजा सुनाई जाएगी?

Crime News : गुनहगारों को कोर्ट गुनाह और नियम के तहत सजा देती है। हर देश में अलग-अलग गुनाह के लिए अलग-अलग सजा का प्रावधान है। कुछ गुनाह ऐसे भी होते हैं, जिसके लिए जितनी सजा दी जाए कम ही लगती है। अब एक गुनाह के लिए 150 साल की सजा सुनाए जाने की चर्चा हो रही है। सवाल उठता है कि ऐसा क्या गुनाह हो गया है कि 150 साल की सजा दी जा रही है? हैरान मत होइए, इसमें एक ट्विस्ट है।

ब्रिटेन की एक महिला नागरिक स्पेन घूमने पहुंची थी। आठ लोगों पर आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ बार-बार बलात्कार किया। ना सिर्फ बलात्कार किया बल्कि अचेत पड़ी लड़की का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। पिछले साल इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और अब कुछ महीने में इनकी सजा का ऐलान हो सकता है।

---विज्ञापन---

घटना को अंजाम दे फरार हुए आरोपी

आरोपियों में सात फ्रांसीसी नागरिक और एक स्विस नागरिक शामिल है। गिरफ्तारी के समय आठों व्यक्तियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच थी। अचेत अवस्था में महिला के साथ इन सभी ने मिलकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से चले गए थे।

---विज्ञापन---

होटल के गार्ड की नजर सुबह के वक्त लड़की पर पड़ी, जो लॉबी में कराह रही है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि एक जज ने माना है कि कम से कम पांच संदिग्धों ने बारी-बारी से महिला के साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य तीन ने उसका यौन उत्पीड़न किया। वकील अब सभी पीड़ितों के लिए 18 से 20 साल की जेल की सजा की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सावधान! मैकडोनाल्ड में खाकर बीमार पड़े 100 से अधिक लोग, फैल गई ये बीमारी

---विज्ञापन---

यदि कोर्ट इन सभी आरोपियों को 18 से 20 साल की सजा दी जाती है तो सामूहिक तौर पर ही एक ही केस में कुल सजा 151 साल की हो जाएगी। पीड़ित के वकील यह भी चाहते हैं कि यदि आरोप सिद्ध हो जाए तो उनके कथित पीड़ित को 83,000 पाउंड का मुआवजा दिया जाए।

First published on: Nov 15, 2024 10:24 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola