इस शख्स के मुंह में 32 नहीं, 64 दांत! वीडियो देख सब हैरान

Metro Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मुंह खोलकर मेट्रो में सो गया। उसके दांतों को देखकर लोगों के होश उड़ गए। आखिर ऐसा क्या था सो रहे शख्स के मुंह में?

Metro Viral Video
विज्ञापन

Metro Viral Video: अक्सर ट्रेन, बस, मेट्रो में यात्रा के दौरान बैठने पर नींद आ जाती है। इस दौरान आपने कई लोगों को नींद में झूमते या सीट पर लटकते जरूर देखा होगा। सोते हुए कई लोगों का मुंह खुल जाता है। एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेट्रो में यात्रा के दौरान सो गया और उसका मुंह खुल गया। मुंह के अंदर का नजारा देख लोग हैरान रह गए।

मेट्रो में सोते शख्स का वीडियो वायरल

विज्ञापन

वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है लेकिन इतना तो कन्फर्म है कि भारत का नहीं है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स मेट्रो की सीट पर बैठा हुआ है। ट्रेन चल रही है और वह सो रहा है। हालांकि इस दौरान उसका मुंह खुला हुआ था। सामने बैठे शख्स ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

सो रहे शख्स का मुंह खुला था तो उसके दांत दिखाई दे रहे थे। शख्स के दातों को देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल शख्स के मुंह में दातों की एक नहीं बल्कि दो कतारें थीं। अब इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि भाई के दूध के दांत निकले नहीं और पत्थर वाले आ गए। एक ने लिखा कि बिना अनुमति के कोई इस शख्स का वीडियो रिकॉर्ड किया गया, उसे केस कर देना चाहिए। एक ने लिखा कि वह अकेला ऐसा नहीं है, दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या अधिक है। एक अन्य ने लिखा कि इस शख्स को दुर्लभ समस्या है। वह नहीं जानता था कि वह इसी वजह से वायरल हो जाएगा।

विज्ञापन

क्या होता है हाइपरडोंटिया?

विज्ञापन

दरअसल मुंह में अतिरिक्त दातों के निकलने को हाइपरडोंटिया कहा जाता है। इस स्थिति में इंसान के मुंह में कई दांत निकल आते हैं। कई लोगों के मुंह में एक से अधिक कई दांत निकल आते हैं। हाइपरडोंटिया एक असाधारण और दुर्लभ डेंटल समस्या है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ