Seema Haider Sachin Meena new look : पड़ोसी देश पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी को लेकर रोजाना कुछ न कुछ नई बात सोशल मीडिया पर वायरल होती है। इस बीच सीमा और सचिन का एक नया रूप वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ने भगवा कपड़े पहने हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये लुक जन्माष्टमी त्योहार के आसपास का है। इस दौरान सीमा हैदर दुल्हन की तरह सजधज कर कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस बाबत वीडियो खुद सीमा ने इंटाग्राम पर शेयर किया है।
दुल्हन की तरह सजीं थीं सीमा
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अलग ही लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहने हैं। इसके अलावा, सीमा ऐसी लग रही है, जैसी नई-नवेली दुल्हन हो। ताजा तस्वीर में सीमा के पति सचिन मीणा कुर्ते और पाजामे में नजर आ रहे हैं। सीमा ने इस बाबत एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।
पति सचिन नजर आए थे कुर्ते-पाजामे में
गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पति सचिन मीणा और अपने 4 बच्चों के साथ रह रहीं पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया था। इस दौरान सीमा हैदर राधा के जैसे पकड़े पहने थे, जबकि सचिन ने कुर्ता-पाजामा पहना था।
जहां तक सीमा की बात है तो उसने माता की चुनरी ओढ़ने के साथ ही हरी साड़ी पहनी थी। इस दौरान सीमा ने राधा-कृष्ण से संबंधित एक गीत पर डांस भी किया था। इस दौरान एक व्यक्ति ने भगवान कृष्ण की एक मूर्ति भी भेंट की। मूर्ति को एक बॉक्स में पैक कर के दिया गया था।
सड़क पर पार्क कर दिया हेलीकॉप्टर, लोग बोले- हद है; तेजी से वायरल हो रहीं तस्वीरें
गौरतलब है कि सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ शादी करके भारतीय संस्कृति को अपना चुकी हैं। वह तुलसी की पूजा करती हैं और अक्सर मंदिर जाती हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया था। इस मौके पर सीमा ने देश के जाने माने वकील एपी सिंह को राखी भी बांधी थी।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines