सड़क पर पार्क कर दिया हेलीकॉप्टर, लोग बोले- हद है; तेजी से वायरल हो रहीं तस्वीरें

Helicopter

Helicopter

Helicopter parked on Road: आसमान में उड़ने वाला हेलीकॉप्टर अगर आपको सड़क पर नजर आए तो कैसे लगेगा, लेकिन यह सच है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक हेलीकॉप्टर सड़क के बीच खड़ा मिला और देखते-देखते कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया। जाम की एक वजह यह भी रही कि लोग इसे देखने के लिए उमड़ पड़े।

विज्ञापन

उधर, कुछ लोगों ने सड़क पर खड़े हेलीकॉप्टर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक यूजर द्वारा शेयर फोटो को 20 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। सड़क पर पार्क हेलीकॉप्टर की फोटो बेंगलुरू की यह या फिर किसी और शहर की? इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

विज्ञापन

बेंगलुरु की बताई जा रही फोटो

सोशल मीडिया एक्स पर अमन सुराना नाम की यूजर ने पोस्ट किया है। उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है ‘बेंगलुरु के ट्रैफिक का कारण…। वहीं, बारीकी से देखने पर यह फोटो हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) का लग रहा है। यूजर ने दावा किया है कि ये तस्वीर बेंगलुरु की है।

विज्ञापन
हैरान कर रही फोटो

यह फोटो 7 सितंबर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सड़क पर खड़े हेलीकॉप्टर की फोटो को अब तक 20 हजार से अधिक व्यूज हासिल हो चुके हैं। इस फोटो को लाइक करने का सिलसिला धमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, लोगों का कहना है कि हद है कि लापरवाही की कि कोई शख्स सड़क पर अपने हेलीकॉप्टर को कैसे पार्क कर सकता है।

विज्ञापन
लोग इस पर अलग-बयान दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस तरह का वाकया अगर दिल्ली और मुंबई जैसे शहर में हो तो वाहन चालकों की जिंदगी ही नर्क बन जाएगी।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ