अस्पताल के बेड पर दादी ने सुलगा ली बीड़ी, आगे क्या हुआ खुद देखिए

Dadi smoked beedi on hospital bed Video Viral : अस्पताल के बेड पर बैठकर बीड़ी पीती दादी का वीडियो वायरल हो रहा है, देखिए आगे क्या हुआ

Patna AIMS VIDEO VIRAL

पटना वायरल वीडियो

विज्ञापन

Dadi smoked beedi on hospital bed Video Viral : बीमारियों के इलाज के लिए लोग अस्पताल जाते हैं, भर्ती होते हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज होता है। कुछ लोग नशे या बीड़ी सिगरेट के आदी होते हैं। ऐसे लोग अस्पताल में रहने के दौरान परेशान हो जाते हैं लेकिन एक दादी ने अस्पताल के बेड पर बीड़ी सुलगा ली।

सोशल मीडिया पर अस्पताल में भर्ती एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां कई लोग मौजूद हैं लेकिन दादी को बीड़ी की तलब सही नहीं गई और उन्होंने अस्पताल के बेड पर ही अपनी बीड़ी सुलगा ली।

विज्ञापन


वहां मौजूद लोग कह रहे हैं कि जल्दी डॉक्टर को बुलाओ। दादी से लोगों ने पूछा कि लोग डॉक्टर को बुला रहे हैं तो क्या करेंगी? इस पर दादी ने कहा कि बाहर फेंक देंगे। इस दौरान दादी लगातार बीड़ी पीती रहीं। जब तक डॉक्टर आते तब तक दादी बीड़ी बुझा चुकी थीं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि दादी को अस्पताल में क्यों कैद करके रखे हो भाई? इन्हें इलाज की जरूरत ही नहीं है। एक ने लिखा कि दादी को ऐसे ही खुश रहने देना चाहिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : एक बाइक को समझ लिया कार, बैठ गए लोग चार, यूजर्स बोले-परिवार कैसे जान देने को तैयार?

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भगवान खुद सोच रहे होंगे कि मैं ऐसे मरीजों का क्या करूं? एक ने लिखा कि मरीजों को भरोसा हो जाता है कि हम डॉक्टर के पास हैं, सब ठीक हो जाएगा। एक अन्य ने लिखा कि दादी को तसल्ली है कि वह डॉक्टर के पास हैं, इसलिए इत्मीनान से बीड़ी पी रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ