Viral: अपने प्रेमी के लिए पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा हैदर का लाल साड़ी में डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो शादी समारोह का लग रहा है। वीडियो में सीमा जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वहीं, आसपास मौजूद महिलाएं सीमा की बलाएं लेती और उस पर रुपए न्योछावर करती दिखाई पड़ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया बवाल
नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर दबाकर शेयर किया जा रहा है। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में सीमा के डांस की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में सीमा ने लाल साड़ी पहने हुए है।
[videopress MiLKnKM7]
वीडियो में सीमा कभी साड़ी का पल्ला मुंह पर ढकती है तो कभी कमर मटकार डांस करती नजर आ रहीं हैं। बता दें सीमा गुलाम हैदर (30) और सचिन मीना (25) को 2019 में गेमिंग एप्लिकेशन PUBG पर बात करते समय प्यार हो गया था। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई और अपने प्रेमी सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में रहने लगी।
लालच दिया गया और बरगलाया
इस बीच पाकिस्तान में मौजूद सीमा के पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से अपनी पत्नी और बच्चों को वापस घर भेजने की दिली अपील की है। एक वीडियो में गुलाम ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को PUBG के माध्यम से भारत आने के लिए लालच दिया गया और बरगलाया गया।