Viral Video: दादी के डोले को देखकर अवाक रह गए लोग, बनी इंटरनेट सेंसेशन

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दादी अपने बाइसेप्स दिखाती नजर आ रही है।

Viral Video

Viral Video

विज्ञापन

Viral Video: इंटरनेट पर आए नए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। ये वीडियो कभी किसी अनोखे कंटेंट के वायरल होते हैं तो कभी-कभी इंस्पिरेशनल वीडियो के कारण लोग इस तरह के वीडियो देखते हैं। इस बार भी एक ऐसी ही वीडियो सामने आई है, जिसमें एक बूढ़ी दादी अपने बाइसेप्स को फ्लेक्स करती नजर आ रही हैं।

यह बुजुर्ग दादी अपनी इस वीडियो से लोगों को प्रेरित करती नजर आ रही हैं।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को बहुत ज्यादा शेयर किया गया। इस वायरल वीडियो में एक लड़का अपनी बाइसेप्स से एक बुजुर्ग महिला को चिढ़ाने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। मगर लड़के का ये पैंतरा बुरी तरह फेल हो गया क्योंकि दादी ने अपने बाइसेप्स दिखा कर लड़के को हरा दिया।

Advertisment

किसने शेयर किया वीडियो

बता दें कि इस वीडियो को एक्स पर  ‘cctvidiots’ हैंडल से शेयर किया गया है। इस पोस्ट को ‘Dude tries to flex on his grandma and finds out’ कैप्शन के साथ 11 अक्टूबर को शेयर किया गया था। इस पर अब तक 13 लाख व्यूज आए है। इसके अलावा इस पर 19000 लाइक्स और 819 री-पोस्ट किए गए हैं। यहां हम वो वीडियो शेयर कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

आ रहे कई मजेदार कमेंट

इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट आए है और लोगों ने इसपर अपनी राय दी है। एक यूजर ने लिखा – Bro the Great Depression made them all hard!!!!। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा की दादी लगातार वाटर पम्प करती हैं, डूड को वीडियो गेम खेलने के लिए ट्रेंड किया गया है।
वहीं एक यूजर ने लिखा कि वह अभी भी जिम जाती हैं या शायद घर के काम या अन्य काम में सक्रिय रूप से शामिल हैं- चाहे जो भी हो- यह बहुत इम्प्रेसिव है। है। क्योंकि यह भी दर्शाता है कि वह इस तरह के स्वस्थ शरीर के लिए निरंतर काम करती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट पर इस तरह की वीडियो आती रहती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ