---विज्ञापन---

खुद को बताया ‘इंस्टाग्राम पर अमीर बच्चा’, क्यों पीछे पड़ गई है पुलिस?

Rich Kid of Instagram Jack Watkin : खुद को इंस्टाग्राम पर सबसे अमीर बच्चा बताने वाले लड़के के पीछे पुलिस क्यों पड़ी है? आखिर कौन है जैक वॉटकिन, जिसे गिरफ्तार करना चाहती है पुलिस!

---विज्ञापन---

Rich Kid of Instagram Jack Watkin : 25 साल का एक लड़का सोशल मीडिया पर खुद को इंस्टाग्राम का सबसे अमीर बच्चा बताता था लेकिन अब इस लड़के की पुलिस तलाश कर रही है। लड़के को पकड़ने के लिए पुलिस अब लोगों की मदद मांग रही है। पुलिस का कहना है कि इस लड़के ने कानून और निर्देशों का उल्लंघन किया है। आखिर कौन है ये लड़का और पुलिस इसके पीछे क्यों पड़ी है?

जैक वॉटकिन नाम के इस लड़के ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले अपनी कार कलेक्शन का वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर काफी फेमस होता चला गया। ये खुद को ‘इंस्टाग्राम का सबसे अमीर बच्चा’ बताता था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस लड़के की नेटवर्थ करीब 18 करोड़ रुपये है।

---विज्ञापन---

2016 में ही हो गया था वायरल 

अपनी शेखी बघारने की वजह से साल 2016 में ही हजारों फॉलोअर्स के साथ ये लड़का एक स्टार बन गया था। इसके बाद इस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। जमानत पर बाहर है लेकिन कुछ शर्तें इसके लिए तय की गई थीं लेकिन पुलिस का कहना है कि वह जमानत की शर्तों का पालन नहीं कर रहा है और उसे गिरफ्तार करना है लेकिन शख्स लापता हो गया।

यह भी पढ़ें : वाह! कद्दू बेचने वाले की जगी किस्मत, 835 रुपये से बना डेढ़ करोड़ का मालिक

---विज्ञापन---

पुलिस का कहना है कि वॉटकिन एल्डरली एज, चेशायर में रहता है लेकिन वह अक्सर लंदन भी जाता रहता है। वॉटकिन ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी रोल्स रॉयस, बेंटले, दो मर्सिडीज-बेंज, एक रेंज रोवर और एक पोर्श के बारे में जानकारी दी थी। शख्स का एक और वीडियो तब वायरल हुआ था जब अपनी पांच करोड़ की बुलगारी घड़ी लोगों को दिखाई थी।

यह भी पढ़ें : 15 फीट गहरा कुआं, पांच फीट पानी; कार समेत गिरा कपल, फिर हुआ चमत्कार

---विज्ञापन---

जैक वॉटकिन ने एक बार यह भी कहा था कि वह भाग्यशाली है कि उसके पास पैसा है, उसे नौकरी की चिंता नहीं है लेकिन इसके लिए मां-बाप ने बहुत मेहनत की है। उसके कहा था कि मेरा प्राइवेट जेट अपने आप नहीं उड़ता है, मेरा स्विमिंग पूल अपने आप साफ नहीं होता है, मेरी कारों में अपने आप पेट्रोल नहीं भर जाता। इसके लिए पैसे खर्च होते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर शेखी बघारने के बाद धोखाधड़ी के मामले में पुलिस इस लड़के के पीछे पड़ गई है।

First published on: Oct 13, 2024 07:31 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola