हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

फीस न भर पाई स्कूली छात्रा तो शिक्षक ने भरी मांग, अनोखी शादी पर यूजर्स बोले-घोर कलयुग

Viral video: चंद सेकंड के वीडियो में लड़की नीले रंग की पेंट और कमीज पहने स्कूल ड्रेस में दिखाई पड़ रही है। शिक्षक ने पीले रंग का कुर्ता पहना है। दोनों ने गले में माला पहनी हुई है। लड़की के मांग में सिंदूर लगा रखा है।

विज्ञापन

Viral video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजब-गजब वीडियो वायरल होती हैं। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक छात्रा के अपने शिक्षक के साथ ही शादी करने की बात सामने आ रही है। दोनों के शादी करने के पीछे कारण भी बेहद अजीब है। दरअसल, छात्रा अपनी फीस नहीं भर पाई, ऐसे में उसे अपने टीचर से शादी करनी पड़ी।

 

बार-बार देख रहे यूजर्स

यह वीडियो सही या यह कोई Prank है इस बात का तो पता नहीं चला है। लेकिन कुछ भी हो  नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो पर अभी तक बड़ी संख्या में  लाइक आ चुके हैं। लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में शिक्षक कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि यह मेरी छात्रा है।

जोड़कर meme बनाया

वायरल वीडियो के कमेंट में एक यूजर ने कहा घोर कलयुग, एक अन्य यूजर ने लिखा मौज कर दी। वीडियो पर यूजर अलग-अलग तरह की इमोजी डाल रहे हैं। वहीं, वीडियो के आखिर में एक युवक का भी वीडियो जोड़ा गया है, जिसमें युवक अपनी गर्लफ्रेंड को फोन कर उससे पूछता है कि क्या उसने स्कूल की फीस भर दी, अगर नहीं भरी तो तुरंत भर दे।

माला पहनी और लगाया सिंदूर

चंद सेकंड के वीडियो में लड़की नीले रंग की पेंट और कमीज पहने स्कूल ड्रेस में दिखाई पड़ रही है। शिक्षक ने पीले रंग का कुर्ता पहना है। दोनों ने गले में माला पहनी हुई है। लड़की के मांग में सिंदूर लगा रखा है। बताया जा रहा है कि शिक्षक की उम्र 50 साल से ज्यादा है। फिलहाल यह नहीं पता है कि यह वीडियो कहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें