Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने का भूत लोगों के सिर इस कदर सवार है कि लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर रील और वीडियो बना रहे हैं। रील बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार होते हैं। ऐसा ही एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो स्कूली लड़कियां सड़क के बीच खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
बीच सड़क पर स्टंट करना पड़ा भारी
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि रील बनाने के लिए दो लड़कियां कैसे अपनी जान को दांव पर लगा रही हैं। चलती सड़क के बीच दो लड़कियां खड़ी है। और उसकी दोस्त उसके पैरों से होते हुए कंधो पर चढ़कर हवा में बैकफ्लिप मारती है। हालांकि स्टंट करना उसे तब भारी पड़ता है, जब वह हवा में पलटती हुई सड़क पर बुरी तरह गिरती है और उसे चोट आ जाती है। कुछ और दोस्त वहां मौजूद रहती है जो यह सब देखकर हंसती है, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि लड़की को चोटें आई हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि किसी ने यह ध्यान ही नहीं दिया कि अगर लड़की गलती से भी दूसरी साइड गिरती तो ट्रक के चपेट में आ जाती, गनीमत रही कि वह दिवार के साइड गिरती है।
इस वीडियो को @shalugymnast नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको अब तक 6 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 17 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो देख लोग तरह-तरह के अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि शुक्र है कि लड़की को पीछे की दीवार नहीं लगी। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि लोग लाइक के चक्कर में अपना ही नुकसान कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि लड़कियों के खिलाफ पुलिस को कार्रवार्ई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से मां-बेटी के कूदने का वीडियो वायरल, यात्री बोले-शुक्र है बच गई जान
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सार्वजनिक सड़कें जोखिम भरे स्टंट का मैदान नहीं हैं। एक अन्य ने लिखा कि कुछ लोग ऐसा स्टंट करने के लिए दस बार सोचते हैं, लेकिन इन लड़कियों की हिम्मत की तारीफ करनी होगी। एक अन्य ने लिखा कि बच्चों का खेल नहीं हैं दीदी, आराम से थोड़ा स्टंट करो। एक अन्य ने लिखा कि लड़कियों को ऐसी लापरवाही नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसे में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। एक ने लिखा कि सार्वजनिक जगह पर खतरनाक स्टंट करना गलत बात है। एक ने मजे लेते हुए लिखा कि पापा की परी उड़ते-उड़ते नीचे गिर गई।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines