चलती ट्रेन से मां-बेटी के कूदने का वीडियो वायरल, यात्री बोले-शुक्र है बच गई जान

Train Viral Video: चलती ट्रेन से चढ़ना उतरना कई बार जोखिम भरा साबित हो चुका है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और बच्ची चलती ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश कर रही थी और हादसा हो गया।

Train Viral Video

Train Viral Video: चलती ट्रेन से चढ़ना उतरना जोखिम भरा हो सकता है। बार-बार हमें सतर्क रहने की हिदायत दी जाती है, क्योंकि चलती ट्रेन से चढ़ने उतरने में कई बार लोग घटना के शिकार हो चुके हैं। ऐसा ही एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की तो बच्चे के साथ में वह बाल-बाल बची।

चलती ट्रेन से महिला कूदी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन प्लेटफार्म पर आई है लेकिन रुकी नहीं है। ट्रेन के रुकने से पहले ही कुछ लोग उतरने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक महिला अपने बच्चे के साथ चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगी। महिला ने पहले बच्ची को नीचे उतार दिया और फिर कुछ नीचे उतरने लगी लेकिन इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ी। गनीमत रही कि महिला प्लेटफॉर्म पर गिरी और संभल गई वरना ट्रेन के नीचे भी जा सकती थी! ऐसे में उसका बच पाना मुश्किल था। वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है।

इस वायरल वीडियो को @trainswithhaseeb नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको 16 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा, वहीं 16 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि कब समझ आएगी इन लोगों, शुक्र है कि अल्लाह ने बचा लिया।  वीडियो देख लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ट्रेन का पता लगाकर ही बैठें, ट्रेन कहीं और जा रही है, लोग इसमें बैठ जाते हैं, जिससे बाद में दिक्कद होती है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ट्रेन से उतरते समय लोगों को अपने चेहरे को जिधर ट्रेन जा रही है, उधर कर लेना चाहिए।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ट्रेन थोड़ी और तेज होती तो इनके साथ घटना भी हो सकती थी। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा मेरे साथ हो चुका है, जान जाते-जाते बची थी।  एक अन्य ने लिखा कि पाकिस्तान में ऐसे ही उतरते हैं। एक अन्य ने लिखा कि पाकिस्तान में फिजिक्स नहीं पढ़ाते क्या? एक ने लिखा कि कुछ

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ