शर्मनाक! Cuteee...Wives और म‍िड जैसी कैटेगरी में स्‍कूली छात्राओं को बांटा, तस्‍वीरें वायरल होने पर मचा बवाल

 School Boys Rank Female Students : सोशल मीडिया पर छात्राओं की तस्वीरों के वायरल होने के बाद स्कूल प्रशासन परेशान हो गया। जांच में पता चला कि स्कूल के ही कुछ छात्रों ने छात्राओं को कैटेगरी में बांटकर उनकी तस्वीरों को शेयर किया था।

boys rank female student

 School Boys Rank Female Students : स्कूल में छात्र और छात्राओं के बीच कुछ अच्छे तो कुछ खट्टे संबंध होते हैं। यहीं से कइयों के बीच अफेयर भी शुरू हो जाता है। हालांकि कई बार छात्र, छात्राओं के लिए आपत्तिजनक या अपमानजनक टिप्पणी भी करते हैं। ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड से सामने आया है, जहां स्कूली छात्राओं की तस्वीरों को शेयर कर छात्रों ने अपमानजनक टिप्पणी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर छात्राओं के आकर्षण की रेटिंग करने वाली एक लिस्ट शेयर की गई। इस पोस्ट में लड़कियों की फोटो के साथ ही उनकी खूबसूरती को लेकर रेटिंग लिखी हुई थी। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद बवाल हो गया। बच्चियों के प्रति किए गए कमेंट्स और रेटिंग को लेकर लोग चिंता जाहिर करने लगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़कियों की खूबसूरती के आधार पर रेटिंग देने और उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में चार बच्चों पर कार्रवाई की गई है। मामला मेलबर्न के एक प्राइवेट स्कूल का है। यहां के रिंगवुड के एक स्कूल के छात्रों ने छात्राओं की तस्वीरें शेयर की थीं।


यह भी पढ़ें : कमाल है! ये शख्स कुछ नहीं करता फिर भी होती है अच्छी कमाई; किराए पर ले जाते हैं लोग

छात्राओं की तस्वीरों को शेयर कर उन्हें ‘वाइफिस’, ‘क्यूटीज़’, ‘मिड’, कैटेगरी में बांटा गया था। इतना ही नहीं कुछ के लिए बेहद अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन हरकत में आया और चार बच्चों पर कार्रवाई करते हुए कहा कि हम पीड़ित बच्चियों के साथ हैं और इस तरह की घटना कभी भी स्वीकार्य नहीं की जा सकती है।

स्कूल की तरफ से बताया गया कि कुछ शब्द छात्राओं के लिए ऐसे थे, जिन्हें पढ़कर हम चौंक गए और यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था। छात्राओं के साथ स्कूल हमेशा खड़ा रहेगा, हम उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ