हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Lauki Cutlet Recipe: शाम की हल्की भूख को तुरंत शांत करें टेस्टी और चटपटे लौकी कटलेट बनाकर, जानें रेसिपी

विज्ञापन
उंगली

नई दिल्ली: लौकी का नाम सुनते ही बड़े और बच्चे बुरी-बूरी सी शक्ले बनाने लगते हैं। लेकिन लौकी डायट्री फायबर, विटामिन- ए, विटामिन -सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन- बी3, बी6, मिनरल्स, कैल्श‍ियम, आयरन, मैग्नीशि‍यम, फास्फोरस, पोटेशि‍यम, सोडियम और जिंक जैसे कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से आपको वजन घटाने और पेट से जुड़ी समस्याओं में मदद मिलती है। इसके साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन करना लाभकारी होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लौकी कटलेट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इन स्वादिष्ट, कुरकुरे और चटपटे कटलेट को आप गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक के तौर पर बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं लौकी कटलेट बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक में ट्राई करें स्वादिष्ट छैना कबाब, जानें रेसिपी

लौकी कटलेट बनाने की सामग्री-
-1 लौकी
-1/2 कप बेसन
-3 टी स्पून रवा
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून जीरा पाउडर
-3/4 टी स्पून अमचूर
-1/2 टी स्पून गरम मसाला
-1 टी स्पून चाट मसाला
-2 हरी मिर्च कटी
-3 टेबलस्पून हरा धनिया कटा
-1/2 टी स्पून अदरक कद्दूकस
-तलने के लिए तेल
-स्वादानुसार नमक

विज्ञापन

अभी पढ़ें – फ्रिजी हेयर के लिए अपनाएं प्रोटीनयुक्त चावल हेयर मास्क, जानें विधि

लौकी कटलेट बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें।
फिर आप इसमें थोड़ा सा नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसको थोड़ी देर लौकी के पानी छोड़ने तक रख दें।
फिर आप इसको अच्छी तरह से निचोड़कर एक मिक्सिंग बाउल डालें।
इसके बाद आप इसमें रवा और बेसन डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला डालें और मिला लें।
इसके बाद आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और अमचूर डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
इसके बाद आप इस पेस्ट को थोड़ा-थोड़ा लेकर कटलेट का आकार दें।
फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें तैयार कटलेट डालें और मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
अब आपके टेस्टी और चटपटे लौकी कटलेट बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको कैचप या ग्रीन चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola