Sapna Chaudhary Viral Video : हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने एक वीडियो को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। इस वीडियो में सपना चौधरी कार चला रही हैं और कार में सवार शख्स वीडियो बना रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या कोई इनका भी चालान करेगा?
गाने और डांस के जरिए अपनी पहचान बना चुकीं सपना चौधरी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कार चला रही हैं, बगल की सीट पर बैठा शख्स वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जान से बढ़कर है क्या रील?
सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा कि सपना चौधरी गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट भी नहीं पहनी हुई हैं। ऐसे में लोग भड़क उठे और सवाल करने लगे कि क्या इनका भी चालान होगा? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सीट बेल्ट नहीं पहनी हैं, ओवरस्पीडिंग कर रही हैं, साथ में रील भी बनवा रही हैं, क्या कोई इनकी गाड़ी का चालान करेगा?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बड़े लोग बड़ी बातें, इनका कोई चालान भी नहीं होगा ना कोई कार्यवाही होगी। अगर इसी जगह कोई और होता तो अब तक पुलिस अरेस्ट भी कर चुकी होती। एक ने लिखा कि कार भी कम स्पीड में नहीं चल रही है। एक ने लिखा कि हरियाणा पुलिस को अगर फुर्सत मिले तो इस वीडियो को जरूर देख लें। एक महिला बिना सीटबेल्ट के गाड़ी चला रही है और रील बनवा रही है।
यह भी पढ़ें : खाकी से पहले कौन से रंग के कपड़े पहनते थे पुलिसवाले? जानें ऐसे सवालों के जवाब
सपना चौधरी का वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस लापरवाही के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले एक कार दुर्घटना हुई थी, जिसमें रील बना रही लड़की कार समेत खाई में गिर गई थी। इस घटना में लड़की की मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines