Sant Premanand On Ind-Pak Match: 23 फरवरी 2025 दिन रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (icc champions trophy 2025) में भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan Match) के बीच होने वाले मैच को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं। इसी बीच संत प्रेमानंद महाराज ने मैच से पहले ही टीम इंडिया को ऐसा गुरु मंत्र दिया है जिससे जीत निश्चित है। अगर वो इसे फॉलो कर लेते हैं तो दुबई की जमीन पर भारत की जीत पक्की है। आइए जान लेते हैं कि ऐसा क्या कहा संत प्रेमानंद ने जो टीम इंडिया के लिए जरूरी है।
क्या करने से मिलेगी जीत
भारत-पाक मैच हो और लोगों में एक्साइटमेंट न हो ये तो हो ही नहीं सकता। उसके ऊपर से दिन रविवार पड़ जाए तो बल्ले-बल्ले, क्योंकि छुट्टी के दिन सभी टीवी के आगे बैठ जाते हैं। लेकिन कहीं न कहीं टीम इंडिया की हार का भी डर सताता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक संत, महाराज प्रेमानंद से टीम इंडिया की जीत को लेकर चिंता दिखाता है और कहता है कि सब जगह हवन चल रहे हैं, प्रार्थना की जा रही है। क्या टीम इंडिया की जीत होगी? क्योंकि हार के बाद लोगों में निराशा होती है और भगवान से भी विश्वास हटता है।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ का पानी पीकर दिखाएं योगी आदित्यनाथ, मशहूर सिंगर ने UP के CM को दिया चैलेंज
प्रेमानंद ने दिया गुरुमंत्र
साधू के ये पूछे जाने पर संत प्रेमानंद ने मुस्कुराते हुए कहा कि इसमें हम आपको बताएं अभ्यास काम आएगा। ऐसी जगह भक्ति का प्रयोग करते उपहास नहीं कराना चाहिए। उसमें अभ्यास काम आएगा, अगर अभ्यास शब्द पर भगवान ने उपदेश न दिया होता तो हम मान लेते।
प्रेमानंद ने दिया अर्जुन का उदाहरण
संत प्रेमानंद ने आगे कहा कि इस शब्द को मानने के लिए तो खुद भगवान ने कहा है। ‘अभ्यासयोगयुक्तेन चेतसा नान्यगामिनी’। भगवान ने भी अर्जुन से कहा कि तुम ऐसा अभ्यास करो कि तुम्हारा चित सदैव मेरे में लगा रहे। आप देखिए अगर हमने जिंदगी में कभी बंदुके नहीं पकड़ी और फिर सारे मंत्र उच्चारण करें और जब बंदूक उठाई और चलाएं तो क्या निशाना लग जाएगा। उन्होंने कहा कि ये बहुत उपहास का विषय है कि हो रहा है क्रिकेट और हम कर रहे हैं हवन।
आईआईटी बाबा ने भी की थी भविष्यवाणी
संत प्रेमानंद से पहले महाकुंभ में वायरल हुए आईआईटी बाबा (IIT Baba) ने भी भारत-पाक मैच को लेकर भविष्यवाणी की थी की चाहे कुछ भी हो जाए टीम इंडिया हारेगी। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और पूरी टीम इंडिया चाहे जितना कोशिश कर ले टीम हारेगी।
यह भी पढ़ें: Ind-Pak मैच को लेकर IIT BABA की बड़ी भविष्यवाणी, महाकुंभ में वायरल हुआ ये शख्स
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
40 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines