महाकुंभ का पानी पीकर दिखाएं योगी आदित्यनाथ, मशहूर सिंगर ने UP के CM को दिया चैलेंज

Vishal Dadlani Challenge CM Yogi Adityanath: फेमस सिंगर विशाल ददलानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रयागराज संगम में महाकुंभ के पानी को पीने का खुला चैलेंज दिया है, क्योंकि सीएम ने पानी में फेकल बैक्टीरिया होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था।

Vishal Dadlani Challenge CM Yogi Adityanath

Vishal Dadlani Challenge CM Yogi Adityanath

Vishal Dadlani Challenge CM Yogi Adityanath: महाकुंभ में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, लेकिन संगम की हालत देख हैरानी भी हो रही है क्योंकि उसका पानी इतना गंदा दिखाई दे रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डंके की चोट पर कहा था कि प्रयागराज में संगम का पानी साफ है और पीने योग्य है। अब सिंगर विशाल ददलानी ने मुख्यमंत्री को खुला चैलेंज दिया है कि वो महाकुंभ का पानी पीकर दिखाएं।

विशाल ददलानी का मुख्यमंत्री को चैलेंज

गुरुवार को विशाल ददलानी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की महाकुंभ के पानी में फेकल बैक्टीरिया होने के दावों का खंडन करने की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी । जब मंत्री ने संगम के पानी को पीने योग्य बताया, तो विशाल ददलानी ने उन्हें प्रयागराज में नदी से “एक बड़ा घूंट” पीने की चुनौती दी।

महाकुंभ के पानी में फेकल बैक्टीरिया होने की बात कही गई थी

ये सारा मामला वहां से शुरू हुआ जब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने 17 फरवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि कई महाकुंभ स्थलों के पास के पानी में फेकल बैक्टीरिया और टोटल कोलीफॉर्म का उच्च स्तर पाया गया है। इस सनसनीखेज रिपोर्ट के सामने आते ही पूरे देश में हलचल मच गई थी, क्योंकि रोजाना हजारों लाखों लोग उसमें डुबकी लगाने जा रहे हैं।

Vishal Dadlani Challenge CM Yogi Adityanath

सीएम आदित्यनाथ ने किया था खंडन

हालांकि इस रिपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टिप्पणी की और सभी रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा था कि महाकुंभ का पानी पीने योग्य है। इसी बीच विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा यदि आप पेचिश, हैजा, अमीबायसिस आदि के लाखों मामलों को नहीं देख सकते हैं, तो आप स्पष्ट रूप से विशेष हैं। कृपया आगे बढ़ें और अपने आप को और अपने परिवार को सीवेज में डुबो दें। आपको और अधिक शक्ति मिले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ