---विज्ञापन---

कब शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध? कलियुग का अंत और दो सूरज! ये हैं ‘भविष्य मालिका’ की 5 बड़ी भविष्यवाणी

Bhavishya Malika New Prediction: मौजूदा समय में अलग-अलग भविष्यवाणियां सामने आ रही हैं। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां चौंकाने वाली हैं। जिनके बारे में दावा किया जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणियां सच भी हो चुकी हैं। अब एक और भविष्यवक्ता की भविष्यवाणियां सामने आई हैं। जिनके बारे में बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

Bhavishya Malika Prediction: मौजूदा समय में कई भविष्यवाणियां सामने आ रही हैं। जिसमें दुनिया में सघर्ष और आपदाओं के संदर्भ में चौंकाने वाले दावे किए जा रहे हैं। भारत में 16वीं सदी में एक संत हुए थे। जिनका नाम अच्युतानंददास था। इन्होंने ‘भविष्य मालिका’ नाम की एक किताब लिखी थी। जिसमें दुनिया के लिए कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की गई थीं। इस किताब में कलियुग के अंत और दुनिया के विनाश का भी जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि ये संत भूत और भविष्य के लिए विश्लेषण करते थे। इनकी कई भविष्यवाणियां सच भी हो चुकी हैं। एक समय में भारत में महान साधुओं का समूह होता था। जिसे पंचसखा कहा जाता था।

यह भी पढ़ें:पहले मां को जिंदा जलाया, फिर 3 बच्चों को; आधी रात को मची चीख पुकार से डरे पड़ोसी…कौन है कातिल?

---विज्ञापन---

दावा है कि इस पंचसखा समूह ने कुल 318 किताबें लिखी थीं। जिसमें भविष्य मालिका भी थी। इसमें कई भविष्यवाणियां की गई हैं। जगन्नाथ मंदिर को लेकर भी इसमें भविष्यवाणी की गई थी। कहा गया था कि मंदिर में त्रिदेवों के वस्त्र जलेंगे, शिखर पर गिद्ध आकर बैठेगा और प्राचीन पेड़ धराशायी हो जाएगा। इस किताब में कहा गया है कि 2030 से पहले पृथ्वी पर 7 दिन के लिए अंधेरा छा जाएगा। चारों तरफ हाहाकार मचेगा। तीसरे विश्व युद्ध को लेकर भी भविष्यवाणी की गई है। जिसमें बताया गया है कि दो देशों के बीच लंबे समय तक जंग होगी। जिसके बाद महायुद्ध की स्थिति बनेगी। भयंकर तबाही मचेगी, जिससे लोग कीड़ों की तरह मरेंगे। पूरी दुनिया में सिर्फ 64 करोड़ लोग ही बचेंगे।

---विज्ञापन---

3 चरणों में होगा दुनिया का विनाश

तीसरी भविष्यवाणी में दुनिया में दो सूरज उगने का दावा किया गया है। बताया गया है कि तब कलियुग अपने चरम पर होगा। आसमान में सूर्य की तरह पिंड निकलेगा। जो बंगाल की खाड़ी में गिरेगा। इसके कारण ओडिशा राज्य पूरी तरह तबाह हो जाएगा। कुछ साल पहले भी कोलंबिया में दो सूरज निकलने का दावा किया गया था। चौथी भविष्यवाणी में बताया गया है कि धरती का विनाश होगा। जो 3 चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में कलियुग, दूसरे चरण में धरती का विनाश होगा। तीसरे चरण में नया युग शुरू होगा। धरती का स्वरूप बदल जाएगा। धरती की धूरी घूम जाएगी। बड़े-बड़े भूकंप आएंगे। पांचवीं भविष्यवाणी में कहा गया है कि समय के साथ लोग खेती बंद कर देंगे। जिससे अकाल पड़ेंगे। लोग मरेंगे। बताया जाता है कि भविष्य मालिका ने कोरोना को लेकर भविष्यवाणी की थी। जो सच साबित हुई।

यह भी पढ़ें:लाशों के बीच अय्याशी, मुर्दाघर में युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला सफाई कर्मचारी, किसने बनाया वीडियो?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:इस देश में तेज दिमाग वाले कौवे करते हैं सड़कों की सफाई; सिगरेट के टुकड़े उठाने पर मिलता है ये इनाम

First published on: Aug 22, 2024 06:47 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola