Samosa Viral Video : बारिश के मौसम में चाय के साथ गरमागरम समोसे का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या आप समोसे बिलकुल सही तरीके से खा रहे हैं या नहीं ? आपको बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें एक युवक समोसा खाने की "सही तकनीक" सिखा रहा है।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में युवक बताता है कि सबसे पहले समोसे का ऊपरी नुकीला हिस्सा तोड़ना चाहिए।
फिर उसमें मीठी और तीखी चटनी डालकर अच्छी तरह मिलाना चाहिए।