हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तेंदुए को देखते ही इंसान बना 'जानवर'! पीट-पीट कर कर दिया अधमरा; देखिए वीडियो

Viral Video UP Saharanpur : सहारनपुर में एक तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल था। अचानक खेत में तेंदुए को देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और लाठी डंडे से उस पर हमला कर दिया। पीट-पीटकर ग्रामीणों ने तेंदुए को अधमरा कर दिया।

विज्ञापन

Viral Video UP Saharanpur : जंगली जानवर के रिहायशी इलाके में पहुंचने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ जगहों पर तो ये बेहद साधारण हो चुका हैं। हालंकि कई जगहों पर लोग जंगली जानवरों को देखकर डर जाते हैं और इस डर के कारण खुद ही ‘जानवर’ बन जाते हैं। उत्तर प्रदेश से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक तेंदुए के घूमने की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई थी। विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कई जगहों पर जाल लगा दिया लेकिन तेंदुआ इसमें फंसा ही नहीं और ना ही पकड़ में आया। इसके बाद तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया

तेंदुए ने किया हमला तो ‘जानवर’ बन गया इंसान

जानकारी के मुताबिक, थाना गंगोह के अलीपुर गांव में जोगिंदर और तरनजीत खेत में काम कर रहे थे तभी तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में ग्रामीण एकत्रित हो गए और तेंदुए को घेर लिया। भीड़ देखकर तेंदुआ भागने की कोशिश करने लगा और जोगेंद्र और तरनजीत पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


ग्रामीण लाठी डंडे लेकर तेंदुए की तरफ दौड़ पड़े। तेंदुआ एक खेत में मिल गया, जहाँ ग्रामीणों ने तेंदुए को बुरी तरह पीट दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेंदुआ जमीन पर गिरा दिखाई दे रहा है और कुछ लोग उस पर एक के बाद एक लाठियां बरसा रहे हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बुरी तरह जख्मी हुआ होगा।

यह भी पढ़ें : लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सचिन की हरकत पर भड़कीं सीमा हैदर! वायरल हो गया वीडियो

विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को भी सूचित कर दिया लेकिन तेंदुआ फिर भाग निकला। अब विभाग की टीम घायल तेंदुए की तलाश कर रही है। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा कमल सक्सेना और वनरक्षक गौरव चौधरी गांव पहुंचे थे, लेकिन टीम के हाथ खाली रह गए और तेंदुआ खुले में घूम रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola