Russian President Vladimir Putin AI Version: हस्तियों के डीपफेक वीडियो, AI वर्जन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लेकिन एक सेलिब्रिटी खुद अपने AI वर्जन से रूबरू हुए। उससे सवाल जवाब किए। कई ऐसे सवाल पूछे, जिनके उन्हें दिलचस्प जवाब भी मिले। वहीं अपने AI वर्जन से बात करके वह इतने हैरान हुए कि उनकी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। सोशल मीडिया पर यह डीपफेक वीडिया काफी वायरल भी हो रहा है। यह AI वर्जन किसी और का नहीं, बल्कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का है, जिनसे एक लाइव शो के दौरान वे खुद रूबरू हुए। अपने डुप्लीकेट से उन्होंने कुछ सवाल पूछे, जिनके जवाब सुनकर वह हैरान होते और हंसते नजर आए।
AI वर्जन ने पुतिन से यह सवाल पूछे
रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक कॉन्फ्रेंस के दौरान लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनके सामने उनका अपना डुप्लीकेट आया तो वे चौंक गए। उन्होंने उससे बातचीत की तो वह बोला कि मैं आपका AI वर्जन हूं। वहीं AI वर्जन ने पुतिन से पूछा कि मैं व्लादिमीर व्लादिमीरोविच, सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी का छात्र हूं। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यह सच है कि आपके पास बहुत सारे डबल्स हैं? आप उन खतरों को कैसे देखते हैं, जो टेक्नोलॉजी हमारे जीवन में लाती है? जवाब में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी दिलचस्प जवाब दिया और सवाल भी पूछा। साथ ही AI वर्जन के दिमाग में चल रही कशमकश को सुलझाने की भी कोशिश की।
यह भी पढ़ें: सूखा, जंगल की आग और चीन की जंग, डराने वाली हैं 2024 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
जवाब में रूसी राष्ट्रपति ने यह कहा
अपने AI वर्जन से रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पूछा कि आप मेरे जैसे हो सकते हैं। मेरी आवाज में बोल सकते हैं, लेकिन मैंने इसके बारे में काफी सोचा है। एक फैसला भी किया है कि केवल एक व्यक्ति को मेरे जैसा होना चाहिए। मेरी आवाज में बोलना चाहिए और वह मैं हूं। वैसे यह मेरा पहला डबल है। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यूक्रेन को लेकर उनका जो लक्ष्य है, वह रहेगा। उस लक्ष्य में कोई बदलाव नहीं होगा। लक्ष्य पूरा होने तक शांति कायम नहीं होगी। नाजीवाद का खात्मा, असैन्यकरण सबसे जरूरी टारगेट हैं। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला करने के लिए सैनिक इन्हीं लक्ष्यों को निर्धारित करके भेजा गया था, जो भी हो AI मजेदार है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines