Robot Restaurant Lucknow unique story : बेशक रोबोट के जरिये कोई भी कार्य जल्दी और तेजी करना संभव हो जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि रोबोट बिना रुके और बिना थके लगातार काम कर सकते हैं, जबकि इंसानों के लिए यह संभव नहीं है। इस बीच राजस्थान के जयपुर के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी में भी एक ऐसे रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई है, जहां पर लोगों को खाना वेटर नहीं, बल्कि रोबोट परोसते हैं।
रोचक बात यह है कि यहां आने लोगों को यह सब देखना बेहद रोमांचक लगता है। इन रोबोट का नाम रूबी और दिवा है। दोनों ही जुड़वां हैं, ऐसे में इनके कपड़ों से इनकी पहचान होती है, शक्ल से नहीं।
द येलो हाउस में लगती है लोगों की भीड़
लखनऊ में खुले इस अनोखे रेस्टोरेंट में ये दोनों रोबोट बड़े ही सलीके से खाना परोसते हैं। कई बार तो उपभोक्ता इनसे हाथ मिलाने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन यह कमांड इन्हें नहीं दी गई है, इसलिए उन्हें निराश होना पड़ता है। इसकी बजाय ज्यादातर लोग रूबी और दिवा के साथ सेल्फी जरूर लेते हैं। खाना खाने के बाद कई बार लोगों को इसके लिए इंतजार करना पड़ता है।
सड़क पर पार्क कर दिया हेलीकॉप्टर, लोग बोले- हद है; तेजी से वायरल हो रहीं तस्वीरें
मिली जानकारी के अनुसार, द येलो हाउस नाम से लखनऊ में रेस्टोरेंट की शुरुआत पिछले महीने 19 अगस्त को हुई थी। इलाके में धीरे-धीरे यह लोकप्रिय हो रहा है। यहां पर अधिकतर लोग परिवार के साथ आते हैं। खास बच्चे खाना खाने के बाद हर हाल में रोबोट रूबी और दिवा के साथ सेल्फी जरूर लेते हैं। वैसे अधिकतर फोटो ही खिंचवाते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों रोबोट में हर टेबल को कोड फीड है। इसके बाद रोबोट के पीछे दिए स्क्रीन में भी यह कोड फीड कर दिया जाता है। इसके बाद हाथ में रखे ट्रे में खाना आ जाता है। कोड सेट होने के चलते रोबोट उसी टेबल के पास रुकते हैं, जहां से ऑर्डर आता है। खाना लेने के बाद उपभोक्ता एक्जिट का बटन दबाते हैं और रोबोट थैक्यू कहकर वापस अपनी जगह पर आ जाते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines