Dirty act of Waiter : होटल में खाना खाते वक्त आपको विश्वास होता है कि खाना बनाने से लेकर आप तक पहुंचाए जाने तक साफ सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखा गया होगा। इसकी कुछ हद्द तक जिम्मेदारी वेटर्स पर भी होती है लेकिन अब एक वेटर की शर्मनाक करतूत को सुनकर हर कोई हैरान है। इस वेटर पर आरोप है कि ये शख्स खाने में पेशाब मिलाता था।
मामला अमेरिका का है, 21 साल जेस क्रिश्चियन हैनसन नाम का शख्स वेटर के तौर पर काम करता था। हालांकि उसके कई वीडियो एक वेबसाइट पर खूब वायरल हुए, जिसमें वह रेस्तरां के खाने में पेशाब करता दिखाई दिया। इतना ही नहीं वह खाने पर अपने प्राइवेट पार्ट को भी रगड़ता था।
इस घटना का वीडियो देखने के बाद FBI ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी और कार्रवाई करने की बात कही। FBI से रिपोर्ट और जानकारी मिलने के बाद पुलिस रेस्तरां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब कड़ाई से उसके साथ पूछताछ हुई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें : पार्सल देखकर मुस्कुराने लगा डिलीवरी बॉय, शर्म से पानी-पानी हो गई महिला
बताया गया कि कई वीडियो में इस शख्स को सॉस, डेसर्ट और अन्य चीजों पर पेशाब करते देखा गया। यहां तक कि उसने रेस्तरां में मौजूद लगभग हर खाने में थूकने का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे एक वेबसाइट पर शेयर किया था। अब पुलिस ने इस मामले को लेकर क्रिश्चियन हैनसन को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : एक यात्री के लिए रोकी ट्रेन तो भड़क गए अधिकारी; दी गई वार्निंग
आरोपी ने बताया कि ऐसा करने के लिए उसे ऐप और वेबसाइट पर मौजूद लोगों ने कहा था। वह इस तरह के वीडियो देखना चाहते थे। उसने यह भी बताया कि वह रेस्त्रां में हस्तमैथुन भी करता था। हालांकि इस शख्स ने बेहद कम दिन ही इस रेस्तरां में काम किया था। 26 मार्च से इसने काम शुरू किया और 23 अप्रैल तक इसने काम किया। इस दौरान रेस्तरां में खाना खाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines