Mukesh Ambani old Video : रिलायंस इंडस्ट्रीज की पेट्रोलियम रिफाइनरी को शुरू हुए हाल ही में 25 साल पूरे हुए। यह पेट्रोलियम रिफाइनरी जामनगर में मौजूद है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की पेट्रोलियम रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी में शुमार है। इसको शुरू हुए जब 25 साल पूरे हुए तो कंपनी की तरफ से मुकेश अंबानी का एक वीडियो शेयर किया गया। वीडियो पुराना है, जिसमें मुकेश अंबानी अभी के मुकाबले जवान दिख रहे हैं।
पेट्रोलियम रिफाइनरी की 25वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए कंपनी की तरफ से युवा मुकेश अंबानी की याद में एक वीडियो जारी किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी रिफाइनरी की स्थापना और इसके महत्व पर अपनी बात रखते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में क्या कह रहे मुकेश अंबानी?
वीडियो में मुकेश अंबानी काफी यंग दिख रहे हैं। वह कंपनी में खड़े होकर कंपनी, पिता और कंपनी विजन के बारे में अपनी राय रख रहे हैं। वह वीडियो में कह रहे हैं कि जामनगर ने दुनिया को निर्विवाद रूप से दिखा दिया है कि अगर हम सपना देख सकते हैं, तो उसे पूरा भी कर सकते हैं। वीडियो में वह यह भी कह रहे हैं कि मेरे पिता धीरूभाई अंबानी का विजन वास्तव में यही है कि आप जो भी करें वह विश्वस्तरीय होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : 16 सौ करोड़ के घर में रहता है ये कपल, अंबानी-अडानी नहीं तो कौन?
वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि एक चमत्कार का निर्माण जामनगर रिफाइनरी के निर्माण के पीछे की असाधारण दृष्टि और बेजोड़ पैमाना। शुरुआत से लेकर रिकॉर्ड-तोड़ निर्माण तक देखें कि कैसे एक चमत्कार बनाया गया।
देखें वीडियो
28 दिसंबर 1999, आज से करीब 25 साल पहले यह रिफाइनरी ऑपरेशनल हुई थी। जामनगर रिफाइरी ने भारत के कुल पेट्रोलियम रिफाइिंग कैपेसिटी में 25 फीसदी का योगदान दिया है। फिलहाल इस रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता 1.4 मिलियन बैरल प्रतिदिन है और यह दुनिया भर के 247 ग्रेड के कच्चे फीडस्टॉक को प्रोसेस करती है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
19 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines