16 सौ करोड़ के घर में रहता है ये कपल, अंबानी-अडानी नहीं तो कौन?

Indian Couple Buy Most Expensive House: भारतीय कपल पंकज ओसवाल और राधिका ओसवाल ने दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक घर को खरीदा है जिसका नाम उन्होंने अपनी बेटियों के नाम पर रखा है…

Indian Couple Buy Most Expensive House
विज्ञापन

Indian Couple Buy Most Expensive House: हर किसी का सपना होता है कि वो आलीशान घर के मालिक हो और उसमें रहे। लेकिन सभी का ये सपना पूरा नहीं होता, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो करोड़ों के लग्जरी होम में रहते हैं। अंबानी फैमिली के घर एंटीलिया के बारे में तो आप जानते ही हैं, जो 15,000 करोड़ रुपये का है। वहीं एक और इंडियन कपल ने अपने सपने को साकार कर लिया है और उन्होंने दुनिया के सबसे महंगे और आलीशान घरों में से एक को खरीदा है जिसकी कीमत 1,649 करोड़ रुपये है।

कौन हैं वो जिन्होंने खरीदा करोड़ों का महंगा घर

हम जिस कपल की बात कर रहे हैं वो स्विट्जरलैंड में रहने वाले भारतीय अरबपति दंपति पंकज और राधिका ओसवाल। कपल ने  200 मिलियन डॉलर जो इंडियन रुपये में करीब 1,649 करोड़ रुपये है का महंगा घर खरीदा है। इस आलीशान घर में कपल शिफ्ट हो गया है जो 40,000 वर्ग मीटर में फैला है।

विज्ञापन

कहां है ये घर

अब ये जान लेते हैं कि पंकज और राधिका ओसवाल ने जो घर खरीदा है वो जिनेवा से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर, गोगिंस के आकर्षक गांव में माउंट ब्लैंक की बर्फीली चोटियों के पास बसा है। जानकारी के लिए बता दें कि ये घर वॉड कैंटन में बनी सबसे महंगी संपत्तियों में से एक है। कपल ने अपने का नाम अपनी बेटियों वसुंधरा और रिडी के नाम पर रखा है। आपको बता दें कि ये कपल पिछले 10 सालों से स्विट्जरलैंड में रह रहा है।

किसने किया घर डिजाइन

पंकज और राधिका ओसवाल के इस घर जिसका नाम ‘विला वारी’ रखा है को जेफरी विल्क्स नाम के डिजाइनर ने डिजाइन किया है। ये एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं जिन्होंने ओबेरॉय और लीला होटल को डिजाइन किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ