राहुल गांधी की फोटो पर परेश रावल ट्रोल, लोगों ने एक्टर को दी ये नसीहत

Paresh Rawal troll by netizens: एक्टर की पोस्ट को अभी तक 29 करोड़ लोग देख चुके हैं। करीब 2000 लोगों ने इस पर कमेंट किया है। इसके अलावा 3600 लोगों ने इस पोस्ट को रिट्वीट किया है।

परेश रावल ट्रोल

इस फोटो पर परेश रावल को किया गया ट्रोल

विज्ञापन

Paresh Rawal troll by netizens on Rahul Gandhi photo: मशहूर एक्टर परेश रावल अक्सर अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं, अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले परेश रावल इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं, उन्हें लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, अभिनेता ने कांग्रेस सांसद की एक फोटो को अपने X अकाउंट से रिट्वीट किया है।

इस फोटो में राहुल गांधी उगते सूरज की रोशनी में बैठे दिख रहे हैं और उनके सामने फोटो में एक गधा भी है। दरअसल, इस फोटो को पहले X पर किसी जफर नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जफर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्या कोई इस फोटो से गधे को हटा सकता है? जबकि एक्टर ने फोटो रिट्वीट करते हुए जफर को जवाब देते हुए कमेंट किया क्या आपका कहना है कि फ्रेम खाली कर दें?

Advertisment

एक्टर के पोस्ट को अभी तक 29 करोड़ लोग देख चुके हैं 

कॉमेडी हो या विलेन का रोल अपने अभिनय के लिए लोगों के दिल में अपनी अलग रिस्पेक्ट रखने वाले परेश रावल का यह सोशल मीडिया पोस्ट लोगों को पसंद नहीं आया। इस पोस्ट पर नेटिजन्स की राय एक्टर से अलग है। बता दें अभी तक इस पोस्ट को 29 करोड़ लोग देख चुके हैं। करीब 2000 लोगों ने इस पर कमेंट किया है। इसके अलावा 3600 लोगों ने इस पोस्ट को रिट्वीट किया है।

लोगों ने कमेंट कर कहा-परेश आपने इतना निराश कभी नहीं किया

परेश रावल की पोस्ट पर पॉल चोपड़ा ने कमेंट करते हुए सवाल उठाया कि आपको इस तरह की टिप्पणी करने का अधिकार किसने दिया? दीपक कुशवाह ने कहा कि आपने अपनी इस पोस्ट से अब तक अपनी एक्टिंग से कमाई इज्जत गंवा दी है। एक अन्य ने लिखा कि परेश ने कभी अपने चाहने वालों को इस तरह निराश नहीं किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ