Queen Elizabeth Wedding Cake Slice sold : लगभग 80 साल पुराने केक को लाखों रुपये में बेचा गया है। दिमाग में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि 80 साल पुराने और ना खाने लायक इस केक की कीमत लगभग ढाई लाख क्यों है? दरअसल यह केक ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप से जुड़ा हुआ है। आइये जानते हैं कि आखिर क्यों इस केक को लाखों रुपये में बेचा या खरीदा गया है।
स्कॉटलैंड में इस केक की नीलामी हुई है। 20 नवंबर, 1947 को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप की शादी हुई थी। यह केक उन्हीं की शादी में परोसा गया था। करीब आठ दशक से इस केक को संभाल कर रखा गया था। इस पर तत्कालीन राजकुमारी एलिजाबेथ का चांदी का प्रतीक चिन्ह भी अंकित किया गया था।
शादी में परोसा गया था 200 किलो का केक
केक को सुरक्षित रखने के लिए एक बॉक्स में रखा गया था। यह बॉक्स बकिंघम पैलेस से एडिनबर्ग के होलीरूड हाउस की हाउसकीपर मैरियन पोलसन को महारानी द्वारा भव्य शादी के बाद उपहार के रूप में भेजा गया था। जिस केक के टुकड़े को बेचा गया है, वह एलिजाबेथ और फिलिप के विवाह के दौरान काटे गए केक का हिस्सा है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि ये केक नौ फुट ऊंचा था और जिसका वजन 200 किलोग्राम से अधिक था।
यह भी पढ़ें : सबसे अधिक समय तक सत्ता में रहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, जानें कैसी थी उनकी लाइफ
केक के टुकड़े की कीमत ₹ 2.36 लाख
इस केक को 2 हजार से अधिक टुकड़ों में काटा गया था। बचे गए केक को चैरिटी और दूसरी संस्थाओं को भेज दिया गया। काटे गए एक केक का एक हिस्सा प्रिंस चार्ल्स के नामकरण के लिए रखा गया था। अब इस केक के एक टुकड़े को ₹ 2.36 लाख ($2,800) में बेचा गया है।
यह भी पढ़ें : Queen Elizabeth II: अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे 2.50 लाख लोग
हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ कि शाही परिवार के शाही केक पहली बार बिके हों, इससे पहले भी दशकों पुराने शाही केक के टुकड़े बिक चुके हैं। साल 2013 में ऐसे ही एक शादी केक के टुकड़े की कीमत 2,300 डॉलर (लगभग 2 लाख) थी। वहीं किंग चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी में परोसे गए केक का एक टुकड़ा साल 2021 में एक नीलाम हुआ था, जिसकी कीमत 2,565 डॉलर (सवा दो लाख रुपये) थी।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
14 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines