प्रेमिका के लिए आशिक ने रचा खेल, 'मोहब्बत' की परीक्षा में हुआ फेल, पहुंचा जेल

Baba Farid University : पंजाब पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो अपनी एक लड़की की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। ये शख्स लड़की की तरह कपड़े और मेकअप करके परीक्षा दे रहा था।

Baba Farid University

लड़की बन परीक्षा देने पहुंचा शख्स

विज्ञापन

अभी तक आपने परीक्षार्थी की जगह किसी अन्य शख्स द्वारा परीक्षा देने की खबर पढ़ी होगी लेकिन अब एक हैरान करने वाला मामला पंजाब से सामने आया है। यहां एक शख्स लड़की बन परीक्षा देने पहुंच गया लेकिन उसकी यह चाल कामयाब नहीं हो पाई और पकड़ा गया। दरअसल अपनी गर्लफ्रेंड की जगह ये शख्स, लड़की बनकर परीक्षा देने पहुंच गया। हालांकि लोगों को इस पर शक हो गया और इसके बाद हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।

7 जनवरी को कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा आयोजित स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया था। अंग्रेज सिंह नाम का शख्स लड़की बनकर परीक्षा देने पहुंचा था। अंग्रेज सिंह लाल चूड़ियां, बिंदी और लिपस्टिक के साथ तमाम मेकअप और कपड़े पहनकर पूरी तरह लड़की दिखाई दे रहा था।

Advertisment

सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन कपड़ों में कुछ गड़बड़ी के चलते परीक्षा केंद्र में मौजूद लोगों को इस पर शक हो गया। उन्होंने इसकी जांच शुरू की तो लड़की बन बैठा शख्स 25 साल का एक लड़का निकला। पता चला है कि यह शख्स फाजिल्का की परमजीत कौर नाम की एक महिला की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। अब अंग्रेज सिंह पुलिस की कस्टडी में है।

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि कहीं ये किसी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया पर तमाम लोगों का कहना है कि अंग्रेज सिंह अपनी गर्लफ्रेंड की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि अंग्रेज सिंह के पास से नकली वोटर कार्ड और नकली आधार कार्ड बरामद हुआ है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चुटकी ले रहे लोग

सोशल मीडिया यूजर्स इस मामले के सामने आने के बाद तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक X यूजर ने लिखा कि प्यार क्या ना करवाए। एक शख्स ने लिखा कि असली प्यार तो इसी को कहते हैं, बाकी सब मोहमाया है। एक ने लिखा कि लोग प्यार के लिए हीर रांझा लैला मजनू को याद करते हैं लेकिन मेरी नजर में सच्चा आशिक तो अंग्रेज सिंह है जो अपनी प्रेमिका के एग्जाम के लिए सूट सलवार पहन लिया!

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ