हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सुनसान इलाका, गुंडों का पीछा और ॐ नमः शिवाय का जाप...दंपति ने तेज रफ्तार में भगाई कार, सामने आया खौफनाक वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार का 40 लोगों ने पीछा किया। सुनसान इलाके में उनपर हमला करने की कोशिश की गई। इस घटना का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

Viral Video: आईटी इंजीनियर रवि करनानी ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई एक घटना का वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे रात में उनके परिवार की लिंचिंग करने की कोशिश की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग उनकी गाड़ी पर लगातार हमला कर रहे हैं। कार में बैठी उनकी पत्नी इतनी ज्यादा घबराई हुई हैं कि वह लगातार भगवान का नाम ले रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद रोड पर सेफ्टी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

एक्स और यूट्यूब पर शेयर किया वीडियो

रवि कर्णानी ने एक्स और यूट्यूब पर अपनी आपबीती का एक वीडियो शेयर किया है। ये घटना 29 सितंबर को हुई, जब वह अपने परिवार के साथ डिनर पार्टी से लौट रहे थे। इस दौरान उनपर करीब 40 लोगों ने हमला किया। ये घटना लावले-नांदे मार्ग की है, जहां पर लाठियां लिए एक पूरा कई लोग उनका पीछा कर रहे थे। रवि करनानी ने बताया कि लिंचिंग के लिए तैयार ये लोग एक जगह पर नहीं बल्कि कई जगह पर खड़े थे।

ये भी पढ़ें: पिता ने किया फोन… बोले जेल में हूं पैसे भेज दो, सच्चाई जानकर उड़े परिवार वालों के होश

विज्ञापन

करनानी ने बताया कि अलग-अलग इलाकों में कुल 40 लोग थे जो पत्थर और डंडे लेकर हमारी कार पर हमला कर रहे थे। स्थानीय गुंडों से भरी दो बाइक और एक कार 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारा पीछा कर कर रही थी। हालांकि स्थानीय पुलिस ने उनका पक्ष लेते हुए कहा कि वे गश्त कर रहे थे। सवाल ये उठ रहे हैं कि गश्त करते वक्त किसी पर हमला किया जाता है? क्योंकि वीडियो में ये लोग कार पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

इस मामले पर पुलिस के रवैये पर उन्होंने लिखा कि हम आम लोग हैं और हमें उचित सहायता नहीं मिली है। पुलिस FIR दर्ज करने के लिए तैयार नहीं थी और मुझे और मेरी पत्नी को शाम 6:15 बजे से रात 9:20 बजे तक इंतजार करना पड़ा, जबकि थाने में कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने पुष्टि की कि घटना रात करीब 2 बजे हुई और कहा कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि करनानी ने पूरा वीडियो अपलोड नहीं किया था, बल्कि सोशल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसको एडिट किया है। जब पुलिस को पूरा वीडियो दिखाया गया तो उन्होंने कहा कि घटना से इनकार नहीं किया जा रहा है और हम जल्द ही बदमाशों को पकड़ लेंगे।

पुलिस से बचकर क्यों भागे?

पुलिस का कहना है कि जब उनके पास पुलिस पहुंची तो वह बचकर क्यों भागे, रुके क्यों नहीं? आपको बता दें कि घटना से पहले रिकॉर्ड किए गए पूरे वीडियो में करनानी और उनकी पत्नी पुलिस से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनकी पत्नी पूछ रही हैं, क्या ये असली पुलिस है? पंकज देशमुख ने कहा कि दंपति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Video: दिल्ली मेट्रो में लड़की के साथ युवक कर रहे थे बदतमीजी! बचाने गए शख्स की कर दी पिटाई

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola