Viral Video:  बिहार के नालंदा में युवक को Online Order करना पड़ गया भारी, 85 हजार के ड्रोन के बदले मिला आलू का बंद पैकेट

ड्रोन की जगह निकला आलू

Nitish cabinet gave a gift to the MLAs

Viral Video: ऑन लाइन शॉपिंग में फ्रॉड की खबर आपने खूब सुनी होंगी। लेकिन यह फ्रॉड ऐसा है जिसे सुनकर आपके पैरो तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, पटना में हुआ कुछ यूं कि एक व्यक्ति ने ड्रोन ऑर्डर किया। लेकिन जब ड्रोन का पैकेट उनके घर पहुंचा तो उन्हें उसका साइज व वजन देखकर कुछ शक हुआ। जब उसने पैकेट खोलकर देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए।
यह Viral Video बिहार के नालंदा का है। वीडियो में युवक के पास एक निजी लॉजिटिक कंपनी से डिलीवरी बॉय उसका पैकेट लेकर पहुंचता है। दरसअल, युवक ने Online 85 हजार का ड्रोन Order किया था। पैकेट का वजन और साइज देखकर उसे शक हुआ। पैकेट पर पता और नाम तो सही था। उसने आसपास अन्य लोगों को जमा किया और सबकी मौजूदगी में पैकेट को खोला।

लोग इस पर कमेंट कर रहें हैं

जब पैकेट को खोला गया तो उसमें आलू निकले। अब यह फ्रॉड किसने किया है। यह तो जांच का विषय है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह Video बहुत  Viral हो रहा है। लोग इस पर कमेंट कर रहें हैं। लोगों ने कमेंट किया कि यह बड़ा फ्रॉड है। कुछ लोगों ने अपने साथ भी ऐसा होने की शिकायत की। वहीं, किसी ने डिलिवरी बॉय को बेगुनाह बताया। अब तक इस वीडियो को करीब 85 हजार लोग देख चुके हैं। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ