जिंदा होने के बाद क्यों ट्रेंड हो रही #PoonamPandey, यूजर्स ने बिहार की राजनीति से जोड़े कमेंट

Poonam Pandey Trending on Social Media: सोशल मीडिया पर कई meme वायरल हो रहे हैं। लोग पूनम के बयान को बिहार और झारखंड की राजनीति से जोड़ रहे हैं।

Poonam Pandey

पूनम पांडे

Poonam Pandey Trending on Social Media: पूनम पांडे के जिंदा होने की खबर आने के 24 घंटे बाद भी वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। अब तक #PoonamPandey से करीब 54000 पोस्ट हो चुकी हैं। नेटिजन्स जमकर उनके बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि उनकी मौत की खबर झूठी होने और खुद इसकी पूरी प्लानिंग करने की बात पर पूनम को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस पूरे वाकया पर पूनम ने लाइव आकर कहा कि उन्होंने यह सब सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए किया था।

विज्ञापन

पुलिस कर सकती है पूछताछ

X (पूर्व में ट्विटर) पर नेटिजन्स का कहना है कि पूनम पांडे ने यह सब पब्लिसिटी के लिए किया। लेकिन उनका यह दाव उलटा पड़ गया। बता दें झूठी खबर फैलाने All India Cine Workers Association (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने उनके खिलाफ शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार मुंबई के विखरोली पार्क साइट पुलिस स्टेशन में दी इस शिकायत पर पूनम पांडे पर अपनी मौत का फर्जी स्टंट करने और उन पर एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

लटकी गिरफ्तारी की तलवार

बताया जा रहा है कि पुलिस इसके कानूनी एंगल खंगल रही है। हो सकता है जल्द मुंबई पुलिस उनसे पूछताछ करे। इसके अलावा पेशे से वकील अली काशिफ खान देशमुख ने पूनम और उसकी पीआर टीम के खिलाफ IPC  के सेक्शन 417,420, 120बी, 34 के तहत शिकायत दी है। जिससे  पूनम के गिरफ्तार होने का खतरा भी बना हुआ है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Sabby_004/status/1753966621079810226

meme बनाए जा रहे, लोग जमकर कर रहे कमेंट 

पूनम पांडे की झूठी मौत की खबर पर सोशल मीडिया पर कई मीम वायरल हो रहे हैं। लोग पूनम के बयान को बिहार और झारखंड की राजनीति से जोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कौन कब क्या कह दे? कौन अपनी बात से मुकर जाए पता नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ