हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

पूनम पांडे भी हो चुकी हैं गिरफ्तार, क्या थी वह वजह कि जाना पड़ा था जेल?

---विज्ञापन---

Poonam Pandey Arrest : अभिनेत्री पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया है। ये खबर सुनकर हर कोई हैरान है तो वहीं कुछ लोग यकीन भी नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पूनम पांडे और सर्वाइकल कैंसर ट्रेंड कर रहा है, लोग पूनम से जुड़ी बातों को याद कर रहे हैं। क्या आपको पता है कि पूनम पांडे लॉकडाउन में गिरफ्तार हो चुकी हैं?

पूनम पांडे का विवादों से खूब नाता रहा है। कभी स्टेडियम में कपड़े उतारने की घोषणा तो कभी सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो शेयर करना, पूनम पांडे यह जानती थी कि कैसे उन्हें विवादों में रहना है। शादी के कुछ ही दिन बाद पति पर केस दर्ज करवा दिया था। पति गिरफ्तार हो गया था लेकिन एक ऐसा मौका आया था जब खुद पूनम पांडे भी गिरफ्तार हो गई थीं।

दरअसल कोरोना वायरस के बाद लॉकडाउन लगाया गया। लोगों को घर से निकलने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बावजूद पूनम पांडे घर से निकली थीं और पति के साथ घूम रही थी। ऐसे में कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पूनम पांडे की खूब आलोचना हुई थी।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/reel/C2cVCFLvGxe/?utm_source=ig_web_copy_link

पति को भी करवा चुकी हैं गिरफ्तार

साल 2020 में पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे से शादी की और इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने पति पर कई तरह के आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवा दिया। गोवा में दर्ज हुई इस FIR के बाद पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूनम की इस बात को सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : निधन के बाद बढ़ गए पूनम पांडे के सोशल मीडिया फॉलोवर्स, जानें कहां कितने लोग करते हैं फॉलो

पूनम अपने फोटोशूट और बोल्ड वीडियो को लेकर भी विवादों में रही हैं। एक बार उनका बाथरूम का वीडियो लीक हो गया था। हालांकि यूट्यूब ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया था। अभिनेत्री ने बोल्ड सीन शेयर करने के लिए एक ऐप बनवाया था लेकिन गूगल ने इसे भी ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद वह अलग वेबसाइट और अपनी वेबसाइट के जरिए फैंस से बातचीत करती थीं।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola