हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्रिकेट उद्घाटन में पहुंचे 'नेता जी' कर रहे थे बल्लेबाजी, औंधे मुंह गिरे; वीडियो पर मजे ले रहे लोग

Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि शॉट मारने के चक्कर में शख्स मैदान में गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि स्थानीय नेता को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के लिए बुलाया गया था ।

विज्ञापन

नेता और जनता का रिश्ता एक सिक्के के दो पहलू के सामान है। अक्सर नेता किसी ना किसी कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संपर्क स्थापित करने और अपनी पहुंच बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसमें खेल कार्यक्रम का आयोजन, उद्घाटन आदि भी शामिल है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे नेता जी शॉट मारने के चक्कर में गिर पड़े।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पिच पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हैं। दावा किया जा रहा है कि नेता जी इस टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उद्घाटन के बाद उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बल्लेबाजी के दौरान ही वह औंधे मुंह गिर पड़े। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उन्हें चोट भी लगी है ।

बताया जा रहा है कि युवाओं ने ओडिशा के नारला के बीजेडी विधायक भूपेन्द्र सिंह कालाहांडी को टूर्नामेंट उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था। वह पहुंचे और बल्लेबाजी करने लगे। शॉट मारने के चक्कर में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह संभलते-संभलते गिर पड़े। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणी

एक ने लिखा कि मा0 नेता जी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने गये थे बस सिक्स लगाने के चक्कर में गड़बड़ हो गया। एक ने लिखा कि नेता जी का मोय मोय हो गया। एक ने लिखा कि नेता जी तो बड़े हैवी बल्लेबाज निकले। एक अन्य ने लिखा कि गेंदबाज ने बल्लेबाज को धूल चटा दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गेंदबाज ने बल्लेबाज को सीमा रेखा के बाहर भेज दिया।

यह भी पढ़ें: ‘कमोड’ में नहाती महिला का वीडियो खूब हो रहा वायरल, देखकर हैरत में हैं लोग

बताया जा रहा है कि बीजेडी विधायक भूपेन्द्र सिंह कालाहांडी गिरने के बाद चोटिल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।  युवाओं ने स्थानीय नेता को उद्घाटन के लिए बुलाया था लेकिन ‘मोये मोये’ मूमेंट कैमरे में कैद हो गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें