Police Man Dance Video Viral : 15 अगस्त को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी थाने में जबरदस्त डांस कर रहा है। लोगों का कहना है कि इस पुलिसकर्मी के सामने तो अच्छे -अच्छे डांसर भी फेल हैं।
वायरल वीडियो प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाने का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक दरोगा पुलिस थाने में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। ‘जिस्म तेरा सोने का हीरे मोती लाल जड़े हैं, हम तेरे दर पे पहरेदार खड़े हैं।’ गाने पर नाचते दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दरोगा का नाम सचिन पटेल है।
दरोगा के डांस का वीडियो वायरल
दरोगा पुलिस थाने में नाच रहे हैं और अन्य पुलिसकर्मी उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं तो कुछ बड़े ही ध्यान से उनका वीडियो देख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि इन्हें तो फिल्मों में होना चाहिए था तो कुछ कह रहे हैं कि इनके आगे अच्छे-अच्छे डांसर फेल हैं।
दरोगा के डांस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे पुलिसकर्मी अच्छे लगते हैं जो आजादी के दिन एन्जॉय करते हैं, ना कि वसूली करते हैं। कानपुर की पुलिस देख को लो, हर वक्त वसूली के तैयार रहते हैं। ऐसा लगता हैं कि उनका काम ही वसूली करना है। एक अन्य ने लिखा कि कौन कहता है कि पुलिसकर्मी अच्छा डांस नहीं करते, एक बार दरोगा साहब का वीडियो तो देख लो, ऐसा लग रहा है कि वह प्रोफेशनल डांसर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : JCB से ‘खुदाई’ कर ATM लूटने का वीडियो वायरल, बिना चेहरा दिखाए पूरी मशीन लेकर फरार हुए चोर!
एक अन्य ने लिखा कि दिल में देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए, चाहे वो पुलिस हो या आम आदमी! देशभक्ति अपने आप बाहर आ ही जाती है। एक ने लिखा कि अब कुछ लोग ये ना कहने लगे कि ये पुलिसकर्मी रील बनवा रहा है, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि इस देश में पुलिसकर्मियों की छवि बहुत नकारात्मक बना दी गई है। सारे पुलिसकर्मी एक जैसे नहीं होते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines