JCB से ‘खुदाई’ कर ATM लूटने का पुराना वीडियो वायरल, बिना चेहरा दिखाए पूरी मशीन लेकर फरार हुए चोर!

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चोर ATM चुराने के लिए JCB लेकर पहुंच गए लेकिन उनकी ये चोरी असफल हो गई। घटना महाराष्ट्र के सांगली में हुई थी।

Sangali Viral Video

Viral Video : चोरी की घटनाओं के कई वीडियो आपने देखे होंगे। ATM तोड़कर चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चोर ATM से चोरी ही नहीं कर रहे बल्कि JCB से ATM की ‘खुदाई’ कर दी। CCTV में ये पूरी वारदात कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रात में खाली पड़े ATM में अचानक JCB किए एंट्री होती है। दरवाजा तोड़ते हुए JCB का अगला हिस्सा ATM में दाखिल होता है और मशीन को तोड़ना शुरू कर देता है। कुछ ही देर में ATM मशीन टूटकर गिर गई और JCB चालक ने उसे खींचकर बाहर निकाला और लेकर फरार हो गया।

महाराष्ट्र के सांगली में हुई थी घटना

ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन वीडियो पुराना है और यह घटना महाराष्ट्र के सांगली में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक तब चोर इस ATM को लेकर भाग गए थे लेकिन कुछ किमी दूर जाने के बाद ATM मशीन एक गड्ढे में फंस गई थी, जिसके बाद चोर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। जिस वक्त मशीन को चुराने की कोशिश हुई थी उस वक्त उसमें 27 लाख रुपये थे।


अब यह वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि JCB का ऐसा इस्तेमाल भी हो सकता है। एक ने लिखा कि कैमरे को चेहरा भी नहीं दिखाया और ATM लूट कर ले गए। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है, जैसे ये चोर प्रोफेशनल हैं। एक ने लिखा कि बुलडोजर बड़े काम की चीज है, सोच रहा हूं कि दो चार खरीद लेता हूं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कांट्रेक्टर ने जेसीबी ऑपरेटर को बोला होगा कि सैलरी कल मिलेगी, बैंक और एटीएम बंद है। एक ने लिखा कि इस वीडियो को शेयर नहीं करना चाहिए, आईडिया लीक हो जाएगा। इस तरह की और घटनाएं हो सकती हैं। एक अन्य ने लिखा कि इंडिया वाले कुछ भी कर सकते हैं, इनका कोई जवाब नहीं हैं।

बता दें कि जांच में सामने आया था कि चोरों ने पहले बुलडोजर को चोरी किया था और फिर ATM चुराने पहुंचे थे लेकिन भागने के दौरान मशीन गिर गई थी और फिर वे इसे उठा नहीं पाए थे। इस तरह ये चोरी असफल हो गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ