---विज्ञापन---

रील बनाने के लिए मौत को दावत देते शख्स का वीडियो वायरल, अब पुलिस सिखाएगी सबक!

Saharanpur News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नेशनल हाईवे के बोर्ड पर चढ़कर रील बनवाता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब इस मामले पर कार्रवाई कर सकती है।

---विज्ञापन---

Saharanpur News : देश में रील बनाने का खुमार युवाओं के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने और लाइक्स-व्यूज हासिल करने के लिए लोग अपनी जान जोखिम डालने से कतरा रहे। ऐसे कई मामले सामने आए, जिसमें लोगों की जान चली गई और कई लोगों पर पुलिस की कार्रवाई हुई लेकिन इसके बाद भी ऐसे मामले रुक नहीं रहे। चौंकाने वाला ताजा मामला सहारनपुर का ।

सहारनपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स रील बनाने के लिए नेशनल हाईवे पर लगे बोर्ड के ऊपर चढ़ गया और वहां खड़े होकर वीडियो बनवाने लगा। वहीं उसके कई दोस्त हाईवे पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। NH 344 हाइवे के सहारनपुर बोर्ड पर चढ़ कर शख्स ने रील बनाई है।

---विज्ञापन---

ये मौत को दावत है!

अगर थोड़ी से लापरवाही होगी तो शख्स की जान मुश्किल में आ जाती। उसके साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। गनीमत रही कि शख्स सकुशल नीचे उतर गया लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे कोई और इस तरह की हरकत ना करे।


बताया गया शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान में लिया है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें : जमीन बेच, घर गिरवी रख, बेटे को भेजा अमेरिका, 15 दिन में डिपोर्ट…टूटे सपने

---विज्ञापन---

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब कोई अधिकारी इस तरह हाईवे के बोर्ड पर चढ़ गया हो। इससे पहले उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय हाइवे 931 का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक युवक 10 मीटर ऊंचे एक साइन बोर्ड पर पुशअप करता दिखाई दिया था। इस मामले मेंभी पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही थी।

First published on: Feb 06, 2025 10:01 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola