Why Snakes Cling to The Sandalwood Tree: बचपन से कहावत सुनी होगी कि चंदन की लकड़ी पवित्र होती है। जहरीले सांप चंदन के पेड़ से लिपटे रहते हैं। चंदन का पेड़ शीतलता देता है। ठंड की वजह से सांप इससे लिपटे रहते हैं। महाकवि रहीम का एक दोहा भी है। ‘चंदन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग’…इसका अर्थ होता है कि इंसान की संगति कुछ नहीं बिगाड़ सकती। चंदन के पेड़ से सांप लिपटे रहते हैं, लेकिन उनके जहर का असर इस पर नहीं होता। यानी पौराणिक काल से ही इस बात का उल्लेख मिलता है कि चंदन के पेड़ से सांप लिपटे रहते हैं। आपको इसके और कारणों के बारे में भी आगे विस्तार से जानकारी देते हैं।
खुशबू को काफी दूर से सूंघ लेते हैं सांप
माना जाता है कि धरती की शुरुआत से ही सरीसृप प्रजाति के जीव इसका हिस्सा रहे हैं। इनमें से सांप भी एक हैं। यह बात बिल्कुल सत्य है कि सांप चंदन के पेड़ को अपना ठिकाना बनाते हैं। इसके अलावा सांप रजनीगंधा और चमेली जैसे खुशबूदार पेड़-पौधों के आसपास भी रहना पसंद करते हैं। सांप दूर से ही इनकी गंध सूंघ लेते हैं। चंदन के पेड़ को शीतलता का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि यह काफी घना होता है। पत्तों की वजह से गर्मी कम होती है। जिसके कारण यहां सांपों को छिपने की जगह भी मिलती है। वहीं, इस पेड़ पर ठंड की वजह से कीट-पतंगे काफी आते हैं। जिसके कारण सांपों को खाने की दिक्कत भी नहीं होती।
यह भी पढ़ें:भारत के इस गांव के हर घर में पैदा होते हैं जुड़वा बच्चे! वैज्ञानिक भी नहीं खोज पाए वजह
चंदन की खुशबू सांपों को मदहोश करती है। कई रिपोर्टों में इसका उल्लेख मिलता है। साइंस प्रमाणित कर चुका है कि सांपों की सूंघने की क्षमता गजब की होती है। सांप केवल नोस्ट्रिल्स से ही नहीं, जीभ के ऊपरी हिस्से से भी काफी दूर तक गंध को सूंघ सकते हैं। जिसकी वजह से वे ऐसे पेड़ों की ओर दौड़े आते हैं। सांपों को ठंडी और अंधेरी जगहों पर रहना पसंद होता है। इसकी वजह माना जाता है एक्टोथर्म। जिसका मतलब ऐसे जीव होते हैं, जो अपने शरीर का तापमान कंट्रोल में रखने के लिए बाहरी चीजों पर निर्भर होते हैं। इस लिहाज से सांप भी उसी श्रेणी में आते हैं।
गर्मी में सांपों को क्या पसंद?
चंदन का पेड़ बिल्कुल उनकी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होता है। शीतलता की वजह से सांप इसके ऊपर रहना पसंद करते हैं। आपने गर्मी में देखा होगा कि सांप झाड़ियों, पानी के आसपास या बिलों में ही रहना पसंद करते हैं। एक्टोथर्म की वजह से ही ऐसा होता है। रजनीगंधा, चंदन और चमेली का तापमान बाकी पेड़-पौधों की तुलना में काफी कम होता है। इसलिए सांप इन पर ज्यादा रहते हैं।
ये भी पढ़ें… अब बच्चे की बीमारी पर नहीं मिलेगी छुट्टी, कंपनी ने सुनाया फरमान, सोशल मीडिया पर नोटिस वायरल
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines