PM Modi Stopped His Convoy Video Viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में अचानक अपने काफिले को बीच सड़क रुकवा दिया। रोड शो चल रहा था कि अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और पीछे आ रहा काफिला भी रुक गया। काफिला रुकवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके कैप्शन में काफिला रुकवाने की वजह भी बताई गई है। दरअसल, PM मोदी ने एक एंबुलेंस के कारण अपना काफिला रुकवाया था। मामला गिलट बाजार का है। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 2 दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। इस दौरान ही उनका रोड शो रखा गया था। देखिए वायरल वीडियो…
2 दिवसीय दौरा, लोगों ने फूलों से स्वागत किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो चल रहा था। रोड शो गिलट बाजार से गुजर रहा था कि अचानक एक एंबुलेंस आ गई, जिसका हॉर्न सुनकर उन्होंने अपने काफिले को रुकने का आदेश दिया। एंबुलेंस के जाने के बाद ही काफिला आगे बढ़ा। PM मोदी आज 2 दिवसीय दौरे पर काशी वायुसेना के विशेष विमान से आए, जो लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां से PM मोदी का काफिला रोड से होते हुए मिंट हाउस स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल हाल के लिए रवाना हुआ। रास्ते में अतुलानंद चौराहे, मिंट हाउस और स्वागत प्वाइंट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और काशी की जनता ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
यह भी देखें: High Speed Internet कैसे मिलता है? धरती पर किस तरह बिछा केबल्स का जाल, देखिए अद्भुत वीडियो
यह भी देखें: आर्ट हो तो ऐसी, कागज पर उकेरी महिला से कराया सेम टू सेम डांस, वीडियो वायरल
यह भी देखें: पैसेंजर सीट पर बैठकर युवक चला रहा था कार, पुलिस ने काटा चालान, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines