पैसेंजर सीट पर बैठकर युवक चला रहा था कार, पुलिस ने काटा चालान, देखें वीडियो 

Instagram Reels driverless car in hindi: वीडियो पर अभी तक 4.60 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। वीडियो में युवक पैर से कार का स्टीयरिंग और रेस पैडल संभालता दिख रहा है।

Young man was driving the car sitting on the passenger seat, police issued challan, watch video

अजब-गजब: सोशल मीडिया पर अकसर आपने लोगों को कार में स्टंट करते देखा होगा। ताजा वीडियो में प्रयागराज का है। यहां एक युवक ड्राइवर सीट की बजाए पैसेंजर सीट पर बैठकर कार चलाता दिखा। इस वीडियो में युवक ने एक पैर से तो स्टीयरिंग संभला हुआ था, वहीं दूसरे से पैडल दबा रहा था। इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो को नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं। लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस आयुक्त ने कार मालिक पर कार्रवाई के लिए अपनी सिफारिश भेजी है।

विज्ञापन

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आप भी देखें वीडियो 

विज्ञापन

4 लाख लाइक और कमेंट 

वीडियो पर अभी तक 4.60 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। वीडियो में मैटेलिक ग्रे रंग की एक अल्टो कार दिखाई पड़ रही है। पीछे से देखने में यह कार किसी सामान्य कार की तरह दिखती है। लेकिन जब पास जाते हैं तो पता चलता है कि कार की ड्राइवर सीट खाली है। कार को उसके पैसेंजर सीट पर बैठा युवक चला रहा था। कार का स्टीयरिंग पकड़ने और रेस व ब्रेक के लिए वह अपने पैरों का यूज कर रहा था। सड़क पर चलते बाइक सवार दो लोगों ने उसका ऐसा करते वीडियो बना लिया। बाइक पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं।

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने दिया कार्रवाई का निर्देश

वीडियो में कार चला रहा युवक पेंट-शर्ट में दिख रहा है। वह हाथ से गियर बदलता है। वीडियो में कार का नंबर भी साफ दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से बताया कि इस मामले में संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कमेंट में मिलाजुला रिस्पांस मिल रहा है। कुछ लोग युवक के इस कारनामे पर ताज्जुब जता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इससे ट्रैफिक नियमों उल्लंघन हुआ है और सड़क पर युवक ने अन्य लोगों की जान खतरे में डाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ