Pikachu Helmet viral video police stop: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स पिकाचू थीम का हेलमेट पहना नजर आ रहा है। हालांकि, इस दौरान उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस बाइक सवार युवक को इस तरह का हेलमेट पहने देख दंग रह गई। उन्हें समझ नहीं आया कि उसने क्या पहना हुआ था। इस पर एक पुलिस अधिकारी ने पूछा कि खरगोश हो क्या तब वह बताता है कि यह पिकाचू थीम वाला हेलमेट है। इसके बाद पुलिस वाले कहते हैं कि हेलमेट अच्छा है। लेकिन एक तरफ कुछ लोग हेलमेट लगाने में अनदेखी करते हैं और लगाते हैं तो इस तरह के नमूने के जैसे हेलमेट लगाते हैं। पुलिस अधिकारी के इस रिएक्शन को सोशल मीडिया पर नेटीजंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, इस वायरल वीडियो को नोएडा सेक्टर 132 का बताया जा रहा है। जब यहां से पिकाचू थीम का हेलमेट पहनकर बाइक सवार युवक गुजर रहा था। तब उसे पुलिस ने पकड़ लिया। एक पुलिस अफसर युवक को पिकाचू थीम का हेलमेट पहने देख दंग रहे गए। पुलिस अधिकारी को पता नहीं था कि यह किस थीम का हेलमेट है। इसलिए वह उससे पूछते हैं कि खरगोश हो। हालांकि, पुलिस वाले को बताया जाता है कि यह पिकाचू थीम का हेलमेट है।
ये भी पढ़ें: ट्रक है या घर! तीन मंजिल जितनी ऊंचाई, टायर्स के सामने आदमी भी लगता है बौना, देखें Video
पुलिस अधिकारी ने दिए मजेदार रिएक्शन
पुलिस अधिकारी ने शख्स से कहा कि एक तरफ कुछ लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं, वहीं जो पहन रहे हैं वे अजीब डिजाइनों के हेलमेट पहन रहे हैं। पुलिस अधिकारी शख्स के पिकाचू हेलमेट को देख रिएक्शन देते हैं ‘अरे गजब… कोई हेलमेट नहीं लगा रहा है, कोई लगा रहा है तो ऐसा नामुना नामुना का लगा रहा है।’ इसके बाद वह पूछते हैं कि खरगोश हो? हालांकि, पुलिसकर्मी ने पिकाचू थीम का हेलमेट पसंद आया। उन्होंने कहा कि चलो, कैसा भी लगाए हो। अच्छा लग रहा है। बहुत बढ़िया।
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन दिए। एक शख्स ने कमेंट किया कि पुलिसवाला बहुत विनम्र और हंसमुख इंसान है। वहीं, दूसरे ने मजेदार कमेंट कर कहा कि जब एक व्लॉगर दूसरे व्लॉगर से मिलता है तो ऐसा ही होता है। पुलिसवाला भी व्लॉगर लग रहा है।
ये भी पढ़ें: Watch Video: तरबूज पर शख्स ने उकेरी माही की खूबसूरत तस्वीर, यूजर्स बोले- मिलना चाहिए बेस्ट आर्टिस्ट का अवार्ड
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines