महाराष्ट्र: कोल्हापुर में एक शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी बेहद दुखी व तनाव में रहती थी। यह देख उसके बेटे से रहा नहीं गया। विधवा प्रथा को तिलांजलि देते हुए बेटे ने मां की दूसरी शादी करवाई। पहले तो 45 वर्षीय मां ने इससे इन्कार कर दिया। बाद में समझाने-बुझाने और जीवन में एक नई शुरुआत करने की बात पर वह मान गई।
और पढ़िए –Bihar Hindi News: बैंक लूटने आए थे 5 नकाबपोश, अपनी जान पर खेल गईं दो महिला सिपाही, फिर…
रत्ना बेटे व पति के साथ
विधवा होने पर मां के साथ लोगों का बर्ताव पसंद नहीं था
अब बेटे समेत पूरा परिवार बेहद खुश है। सोशल मीडिया पर कोल्हापुर में हुई इस शादी की चर्चा है। लोग बेटे की इस सोच और कदम की सराहना कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह मामला हेरवाड़ गांव का है। युवराज शेले के पिता नारायण का देहांत हो गया। जिसके बाद उसकी मां रत्ना काफी दुखी और बीमार रहती थी। इसके अलावा समाज उसकी मां को विधवा की नजर से देखता और बर्ताव करता था जो उसे अच्छा नहीं लगता था।
और पढ़िए –पंजाब कांग्रेस नेता मदन लाल जलालपुर के घर विजिलेंस का छापा
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
इस सामाजिक कुरीति को तोड़ने और अपनी मां के जीवन में फिर से खुशी वापस लौटने के उद्देश्य से उसने मां से शादी की बात कही। महिला की उसके घर के पास में रहने वाले एक किसान मारुति से शादी हुई है। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और एक साथ काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर इस जोड़े की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines