हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पालतू बिल्ली ने मालिक के बॉस को भेज दिया इस्तीफा और चली गई नौकरी; जानें कैसे हुआ ये कांड

Weird News : चीन की एक महिला घर में कई बिल्लियों को शरण दे रखी थी लेकिन इन्हीं में से एक बिल्ली ने उसकी नौकरी छीन ली। महिला ने बताया कि अब और नौकरी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Weird News : घर में पालतू जानवरों को रखना कई लोगों का शौक होता है। कुछ लोग जानवरों के प्रति प्रेम के चलते भी उन्हें अपने घर में रखते हैं। कई बार ये जानवर अनजाने में अपने मालिक के साथ बड़ा कांड कर देते हैं। हाल ही में एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। महिला ने अपने घर में कई बिल्लियों को शरण दे रखी थी, इन्हीं बिल्लियों की वजह से उसकी नौकरी चली गई।

पूरा मामला दक्षिण-पश्चिमी चीन के चोंगकिंग नगरपालिका का बताया जा रहा है। 25 साल की महिला अपनी नौकरी से तंग आ गई थी। वह नौकरी छोड़ना चाहती थी लेकिन उसको इस बात का डर था कि अगर उसके पास नौकरी नहीं रही तो बिल्लियों को खाना कहां से खिलाएगी। उसके पास बिल्लियां एक दो नहीं बल्कि करीब दस थीं।

महिला ने नौकरी छोड़ने के लिए पत्र भी लिखकर अपने लैपटॉप में रख लिया था, बस एक बटन दबाकर उसे बॉस तक भेजना था लेकिन वह अपने भविष्य को सोचकर ऐसा नहीं कर पा रही थी। वह अपने लैपटॉप को छोड़कर वहां से चली गई। इसके बाद तो बिल्लियों ने कांड कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : जो नहीं बन सकती थी मां, प्रेग्नेंट निकली वो महिला, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख डाक्टरों के उड़े होश

लैपटॉप ऑन था, मेल खुला था। इसी बीच एक बिल्ली लैपटॉप पर कूद पड़ी। बिल्ली से सेंड का बटन दब गया और मेल बॉस के पास चला गया। सीसीटीवी में भी यह घटना कैद हो गई। महिला ने जब देखा कि बिल्लियों की वजह से उसके इस्तीफे का मेल बॉस तक पहुंच गया तो उसने तुरंत फोन करके अपनी बात बताई और इसे ना स्वीकार करने की अपील की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : स्पोर्ट्स शू पहनने पर गई थी नौकरी, मिलेंगे 30 लाख, कोर्ट ने दिलाया मुआवजा

हालांकि बॉस ने उसकी अपील और बात को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद उसे कंपनी से मिलने वाले बोनस और नौकरी दोनों से हाथ धोना पड़ गया। महिला ने कहा कि वह नई नौकरी खोज रही है क्योंकि उसे अपनी बिल्लियों को पालना है और उन्हें खाना खिलाना है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola