---विज्ञापन---

डिनर करते समय इतनी जोर से छींका, आंतें आईं बाहर! अस्पताल में ऐसे बची जान

Bizarre News : एक शख्स अपनी पत्नी के साथ डिनर कर रहा था, इसी दौरान उसे जोर से झींक आ गई और फिर खांसी आई। खांसते-खांसते शख्स की आंतें बाहर आ गईं। शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

---खबर नीचे जारी है---

Bizarre News : छींकते वक्त शरीर की धड़कने रुक जाती हैं, इंसान सारा काम छोड़ देता है। कुछ लोग इतना धीरे झींकते हैं कि बगल वाले को भी एहसास तक नहीं होता तो वहीं कुछ की झींक से लोग चौंक जाते हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स इतनी जोर से छींका की, उसकी आंतें बाहर आ गईं।

डिनर करने बैठा और आ गई छींक

अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिकल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रोस्टेट कैंसर और पेट की सर्जरी से ठीक होने के बाद एक 63 साल का एक व्यक्ति परिवार के साथ खुशियां मना रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ डिनर करने बैठा था , तभी उसको जोरदार छींक आ गई।

---खबर नीचे जारी है---

छींक से बाहर निकल आईं आतें 

नाश्ते के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ने जोर से छींका और फिर खांसने लगा। इसके बाद शख्स को पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हुआ और गीलापन लगने लगा। जब उसे देखा तो पता चला कि हाल ही में हुए ऑपरेशन के टांके वाली जगह खुल गई है और कोलन (आंत) बाहर आ गया।

यह भी पढ़ें : Video : जिम में चोरी करने घुसे शख्स को मिली अजीब सजा, ट्रेडमिल पर भागते भागते फूल गया दम

---खबर नीचे जारी है---

जब बुजुर्ग इंसान को पता चला कि उसकी आंत बाहर आ गई है तो उसने अपनी शर्ट से उसे ढका और पत्नी को एम्बुलेंस बुलाने के लिए कहा। डॉक्टर्स ने जांच की तो पता चला कि लगभग 3 इंच का घाव हो गया था, जिसमें से बड़ी मात्रा में आंतें बाहर निकली हुई थीं। हालांकि बुजुर्ग बिलकुल डरा नहीं और डॉक्टर के पास पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : नितिन गडकरी के इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे कांग्रेसी, बोले- मतभेद अपनी जगह है लेकिन…

---खबर नीचे जारी है---

तीन यूरोलॉजिक सर्जन ने मिलकर ऑपरेशन कर बुजुर्ग की आंत को ठीक किया और पाया कि किसी तरह की और कोई चोट नहीं है। डॉक्टर ने पाया कि बाहर निकली हुई आंत को भी किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। दोबारा इस तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए डॉक्टर्स ने अच्छे से टाकें लगाए।

First published on: Jun 09, 2024 09:52 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola