Uttarakhand Police Action : उत्तराखंड में कई जगहें धर्म के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण हैं, बड़ी संख्या श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक भी घूमने के लिए जाते हैं, इसमें से कुछ वहां जाकर तांडव मचाते हैं। कभी कोई शराब पीता मिलता है तो कोई गाड़ियों से स्टंट करता है। ऐसे ही कुछ पर्यटक जब बिना नंबर प्लेट की कार की सनरूफ से निकल कर स्टंट कर रहे थे। तभी पुलिस से उनका सामना हो गया। पुलिस ने पहले जबरदस्त फटकार लगाई और फिर चालान भी कर दिया।
मामला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का है। यहां बिना नंबर प्लेट की कार लेकर कुछ युवक स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंची गई और युवकों से पूछताछ करने लगी। पहले तो युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हावी होने की कोशिश की लेकिन जब महिला पुलिसकर्मी ने फटकार लगानी शुरू की तो सबकी हालत खराब हो गई।
उत्तराखंड पुलिस ने लिया एक्शन
पुलिस ने पूछा कि आखिरकार कार पर नंबर प्लेट क्यों नहीं है? इसका जवाब उनके पास नहीं था। पुलिसकर्मी ने पूछा कि ये सनरूफ से दो लोग बाहर क्यों निकले हैं? एक शख्स ने पुलिसकर्मी को बताया कि हम लोग वीडियो शूट कर रहे हैं। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने फटकार लगाते हुए तुरंत ये सब करके वहां से जाने के लिए कहा।
पौड़ी गढ़वाल ने फटकार तो लगाई ही साथ में एक हजार रुपये का चालान भी कर दिया। इसका वीडियो उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक X अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में अंत में एक मीम का भी इस्तेमाल किया गया है , ‘गजब बेइज्जती है यार’।
यह भी पढ़ें : एक पेड़ पर 350 तरह के आम! 125 साल पुराने पेड़ को देखकर हैरान हैं सब; देखें वीडियो
यूके पुलिस पर सोशल मीडिया यूजर्स के एक्शन
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी क्यों छोड़ दी? इसे तो सीज कर लेना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा कि तीन लोगों को बैठाकर बाइक चलाने वालों और गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों पर भी कार्रवाई हो। देहरादून की सड़कों पर ऐसे दर्जनों लोग देखे जा सकते हैं। एक ने लिखा कि इन यूट्यूब और रील वालों को सबक सिखाए जाने की सख्त जरूरत है। एक ने पुलिस पर सवाल उठाया और लिखा कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी का सिर्फ 1000 रुपए का चालान? वाह मेरी पुलिस सैल्यूट है आपको।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines