---विज्ञापन---

एक पेड़ पर 350 तरह के आम! 125 साल पुराने पेड़ को देखकर हैरान हैं सब; देखें वीडियो

Amazing Mango Tree : 125 साल पुराने एक आम के पेड़ का वीडियो वायरल हो रहा है दावा किया जा रहा है कि इस आम के पेड़ पर 315 से अधिक प्रकार के आम लगते हैं। यह आम का पेड़ उत्तर प्रदेश की राजधानी के पास मौजूद है।

Malihabad Mango : आम खाना किसे पसंद नहीं है। आम की कई प्रजातियां हैं, कुछ आम काफी महंगे होते हैं लेकिन अधिकतर आमों की कीमत साधारण होती है। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सैकड़ों साल पुराना है। दावा किया जा रहा है कि एक ही पेड़ से सैकड़ों प्रजाति के आम प्राप्त किए जा रहे हैं।

लखनऊ का मलीहाबाद आमों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां कलीम बाबा का एक बगीचा है, जो दुनियाभर में फेमस है। कलीम बाबा आमों की नई प्रजाति तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। एक शख्स जब उनके बगीचे में पहुंचा तो उसे एक हैरान करने वाली जानकारी मिली। शख्स ने बताया कि कलीम बाबा के बगीचे में एक ऐसा पेड़ है जो 125 साल पुराना है।

---विज्ञापन---

एक पेड़ से 315 तरह के आम!

हैरानी की बात ये है कि 125 साल पुराने आम के पेड़ से 315 से अधिक प्रजाति के आम मिलते हैं। मतलब एक ही पेड़ पर 315 से अधिक तरह के आम लगते हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पेड़ पर लगे अलग-अलग आमों को दिखाया भी गया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Yadav (@haryana_gaurav)


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मलीहाबाद में कलीम उल्लाह खान इस पेड़ों की रक्षा कर रहे हैं, जिन्हें भारत के मैंगो मैन के रूप में भी जाना जाता है, 2008 में पद्म श्री प्राप्त हुआ। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस आम के पेड़ को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिलना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि मैंने इस पेड़ के बारे में सुना था, आज देख भी लिए!

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : PM मोदी से लेकर CM ममता तक, अंबानी परिवार की शादी में पहुंचे दिग्गज नेताओं का वीडियो रिलीज

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एक पेड़ 315 तरह के आम का लगना वाकई बेहद चौंकाने वाला है। एक अन्य ने लिखा कि इस पेड़ के एक आम की गुठली मुझे दे दो, मुझे अपने बगान में लगाना है। एक अन्य ने लिखा कि ये पेड़ वाकई अलग है लेकिन इस पर विश्वास करना मुश्किल है कि इस पेड़ पर 315 प्रजाति के आम आते हैं।

First published on: Jul 15, 2024 01:19 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola