अक्सर इंटरनेट पर अजीबोगरीब खाने की चीजें देखते हैं, जो कभी तो मजेदार लगती है, मगर कभी बहुत घिनौने होती है। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि एक आइसक्रीम ऐसी है, जिसमें दवाई है। जी हां इंटरनेट पर एक ऐसी आइसक्रीम का जिक्र हो रहा है, जिसमें पैरासिटामोल है। ये एक तरह की मेडिसिन है, जब भी हमें अचानक बुखार या शारीरिक दर्द होता है, तो पेरासिटामोल एक अच्छा ऑप्शन होता है। लेकिन क्या होगा अगर आइसक्रीम के एक स्कूप में भी यही गुण होंगे? आइए इसके बारे में जानते हैं।
आइसक्रीम में दवाई
कुछ महीनों पहले ऑनलाइन पोस्ट में आया था कि नीदरलैंड में पैरासिटामोल युक्त आइसक्रीम बेची जा रही है, जो दवा लेने को मिठाई खाने जितना ही मजेदार बना देगी। आज हम जानेंगे कि यह कितना सच है। बता दें कि एक फेसबुक पोस्ट कुछ समय पहले सामने आई थी, जिसमें पेरासिटामोल (500 मिलीग्राम) वाली आइसक्रीम को दिखाया गया था, जिसे नीदरलैंड में बनाया गया था। ऐसे में अगर आपको सिरदर्द होगा तो क्या दवा की दुकान पर जाने के बजाय आपको आइसक्रीम खाना चाहिए? यहां हम आपके लिए वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
कब आई थी पोस्ट?
बता दें कि इस पोस्ट को सबसे पहले 2018 में सामने आई थी, मगर ये पोस्ट अब फिर से सोशल मीडिया पर सामने आई , जिसे 66,000 बार शेयर किया गया। पैरासिटामोल आइसक्रीम की वायरल इमेज की ऑनलाइन फैक्ट चेक किया गया। इससे पता चला कि इसे मैडी नामक एक डच पेस्ट्री की दुकान में बनाया गया है। नागेलकेर्के नामक एक डच शहर में आया है।
इसे बनाने के पीछे का विचार 2016 में हॉलैंड में एक फन फेयर में सामने आया था। आइसक्रीम केवल प्रदर्शनी के उद्देश्य से बनाई गई थी और इसे कभी भी पब्लिक सेल लिए नहीं बनाया गया था। हालांकि बाद में हेल्थ ऑफिसर की चिंताओं के कारण, इसे एग्जिबिशन से भी हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें – Viral Video: घोड़े ने मारी लात, स्कूटी ने नीचे गिरीं लड़कियां, वायरल हो रहा वीडियो
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines