आर्केस्ट्रा में डांसर ने पैसे लेने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, लोग बोले- और कितना विकास चाहिए?

Archestra Viral Video: वायरल वीडियो में एक लड़की स्टेज पर डांस करते हुए QR कोड के लिए पेमेंट ले रही है। वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि अब तो यहां भी ऑनलाइन पेमेंट होने लगा है तो देश को कितना विकास चाहिए?

Dance Viral Video Digital Payment

वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब

Archestra Viral Video: देश में डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ गया है। भारत में लोगों ने डिजिटल पेमेंट करने के तरीके को इतना अपनाया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। विदेशों से भारत आने वाले लोग छोटी-छोटी दुकानों पर QR कोड से पेमेंट कर हैरान होते देखे गए। हालांकि अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि डिजिटल पेमेंट किस हद तक चलन में पहुंच गया है।

वायरल वीडियो में एक लड़की स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रही है। अक्सर ऐसे मौके पर लोग नोट उड़ाकर या कैश देकर इनाम देते हैं लेकिन इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डांसर अपने साथ QR कोड लेकर डांस कर रही है।

QR कोड लेकर स्टेज पर पहुंची डांसर

लड़की के डांस को देखकर खुशी में झूम रहे लोग इसी QR कोड से उसे इनाम दे रहे हैं। ना तो कैश लुटाने की जरूरत है और ना ही नोट बटोरने की परेशानी, QR कोड से सीधे पैसा अकाउंट में पहुंच रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे एक लड़के ने 10 रुपये ट्रांसफर भी कर दिए।

देखिए वीडियो


सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि अब तो यहां भी डिजिटल पेमेंट होने लगा है, देश में और कितना विकास चाहिए। एक ने लिखा कि अब इसके आगे क्या सोचा जा सकता है, कितना डिजिटल होना है देश को?

एक ने लिखा कि अब कैश की जरूरत यहां भी खत्म हो गई है, देश पूरी तरह डिजिटल हो चुका है। एक अन्य ने लिखा कि अगर अब कोई डिजिटल इंडिया पर सवाल उठाये तो उसे ये वीडियो दिखा देना। एक ने लिखा कि विदेशी लोग मिर्च के पैसे ऑनलाइन देकर हैरान थे, ये वाला देख लिए तो बेहोश हो जाएंगे।

एक आंकड़े के अनुसार, डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे पहुंच गया है। चाय की दुकान से लेकर , कई जगहों पर भिखारी भी QR कोड का इस्तेमाल करते दिखाई दिए हैं। अब आर्केस्ट्रा में डांसर द्वारा डिजिटल पेमेंट से इनाम लेने का वीडियो वायरल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ