Dhurandhar Pakistani reaction: रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म ने पूरी जनता का दिल जीत लिया है. वहीं दूसरी तरफ एक पाकिस्तानी दर्शक ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. इंस्टाग्राम पर शेयर हुई इस वीडियो में यह शख्स खुद को कराची (Dhurandhar Karachi viewer reaction) का बता रहा है. साथ ही उस व्यक्ति का कहना है कि वह फिल्म के किरदारों और नामों से काफी अच्छी तरह वाकिफ है. वह यह भी कहता है कि फिल्म में दिखाए गए कई नाम और जगहें ऐसी हैं, जिन्हें वह बचपन से सुनता आया है.
पाकिस्तानी दर्शक है बॉलीवुड का फैन (Dhurandhar movie review)
पाकिस्तानी दर्शक अपनी वीडियो में साफ तौर पर कहता है कि, “मैं बॉलीवुड और सिनेमा का बड़ा फैन हूं. धुरंधर एक अच्छी फिल्म है, इसे एक आर्ट फॉर्म की तरह देखना चाहिए.” उसके मुताबिक, फिल्म का म्यूजिक, स्क्रीनप्ले और कलाकारों की परफॉर्मेंस इसे और भी बढ़िया बनाती है. पाकिस्तानी युवक यह भी कहता है कि इस फिल्म में हर किरदार को बखूबी निभाया गया है और सभी कलाकारों ने अपनी अपनी भूमिकाओं में जान डाल दी है.
पाकिस्तानी दर्शक की यूजर्स ने की जमकर तारीफ
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने कमेंट किया, “मैं मानवता का प्रशंसक हूं.” एक यूजर ने लिखा, “पाकिस्तानी भाइयों की यह सोच दिल जीत रही है.” कई लोगों ने इस ईमानदार रिव्यू की सराहना की और कहा कि सच सरहदों से बड़ा होता है.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद धुरंधर फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग इस पाकिस्तानी दर्शक के रिएक्शन को शेयर करते हुए कह रहे हैं कि सिनेमा की कोई सरहद नहीं होती. कई यूजर्स ने रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की और लिखा कि अच्छी कहानियां दिलों को जोड़ने का काम करती हैं. वहीं कुछ लोगों ने इसे भारतीय सिनेमा की जीत बताया है, जो सरहद पार भी लोगों को इमोशनल कर रहा है.
ये भी पढ़ें- बाइकर दादी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई ‘धूम’, देखते ही लोग बोले- जय-वीरू की बिंदास जोड़ी
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines