बाइकर दादी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई 'धूम', देखते ही लोग बोले- जय-वीरू की बिंदास जोड़ी

Viral Video: अहमदाबाद की सडकों पर स्कूटर चलाती हुई दादी अपना जलवा बिखेर रही हैं, जिसे देख लोग हैरान हो गए हैं. दादी को इंटरनेट पर ‘बाइकर दादियां’ के नाम से खूब पॉपयुलरिटी मिल रही है. दादियों का यह वीडियो देख लोग इन्हें बालीवुड की मशहूर फिल्म शोले की जय-वीरू की जोडी के नाम से पहचान रहे हैं.

biker grandmothers Ahmedabad

62 की उम्र में स्कूटर चलाना सीखा, आज बन गईं सोशल मीडिया स्टार . Image Source Freepik Image Source Pinterest

Biker Dadi Viral Video: अहमदाबाद की मंदाकिनी उर्फ मंदाबेन स्कूटर चलाती हैं, जबकि उषाबेन साइडकार में बैठती हैं. दादी ने बताया कि उन्हें हमेशा से मोटरसाइकिल और स्कूटर चलाने का शौक था, लेकिन पैसों की कमी के कारण वह अपना यह शौक पूरा नहीं कर पाई. मंदाबेन छह भाई-बहनों में सबसे बडी हैं और पूर्व शिक्षिका हैं. आपको बता दें कि दोनों बहनों का स्कूटर चलाने वाला वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है.

मंदाकिनी उर्फ मंदाबेन स्कूटर चलाती हैं, जबकि उषाबेन साइडकार में बैठती हैं. दादी ने बताया कि उन्होंने 62 वर्ष की उम्र में स्कूटर चलाना सीखा और आज भी बिना किसी परेशानी के मजे से स्कूटर चलाती हैं. साथ ही दादी ने कहा कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद लोग उनसे जब भी मिलते हैं तो बहुत प्यार और सराहना करते हैं. मैने कभी कल्पनी ही नहीं थी कि वा कई लोगों के बीच इतनी फेमस हो जाएंगी.

साथ ही दादी कहती हैं कि कुछ लोग उन्हें प्रेरित करते हैं, लेकिन कुछ लोग उनकी उम्र की वजह से घर बैठने की सलाह भी देते हैं. मंदाबेन यूं तो छडी के सहारे चलती हैं, लेकिन उन्हें जीप चलानी भी आती है और कई बार वे गांव तक गाडी चलाकर जाती हैं. वह कहती हैं कि महिलाओं को वाहन चलाना जरूर सीखना चाहिए और किसी पर भी निर्भर नहीं रहना चाहिए.

मंदाबेन बताती हैं कि आज भी जब यातायात पुलिस उन्हें स्कूटर चलाते देखती है, तो आश्चर्य से पूछती है कि वे स्कूटर क्यों चलाती हैं. कई लोग उनकी नकल भी करते हैं और हैरान रह जाते हैं, जब वे मंदाबेन को अपनी छोटी बहन उषा के साथ स्कूटर पर घूमते देखते हैं. लेकिन मंदाबेन किसी से कुछ नहीं कहतीं, बस मुस्कुराकर आगे बढ जाती हैं.

वे कहती हैं कि स्कूटर चलाते समय चेहरे पर लगने वाली हवा उन्हें आज भी 16 साल जैसा महसूस कराती है. यह वीडियो न सिर्फ मंदाबेन की जिंदादिली दिखाता है, बल्कि समाज की उस पुरानी सोच को भी चुनौती देता है, जो आज भी महिलाओं को अपनी तरह से जीने की आजादी नहीं देता.

उषाबेन, जो अपनी बहन के साथ साइडकार की सवारी का आनंद लेती हैं, बताती हैं कि जब लोग उन्हें देखकर ‘जय-वीरू’ कहकर पुकारते हैं, तो उन्हें बहुत खुशी होती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ