हे भगवान! बाप के सामने भाई ने दी बहन को दर्दनाक मौत, वीडियो बनाता रहा शख्स
Author: Avinash Tiwari
2024-04-01 13:18:14
Pakistan Honour Killing : पाकिस्तान से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। ‘ऑनर किलिंग’ के इस मामले को सुनकर हर कोई दंग है। बाप के सामने ही भाई ने अपनी बहन को दर्दनाक मौत दे दी और दूसरा भाई इस घटना का वीडियो बनाता रहा। शुरुआत में इस लड़की की मौत पर किसी को शक नहीं हुआ लेकिन जब यह मामला खुला तो हर कोई दंग रह गया। ऑनर किलिंग के इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।
बाप के सामने भाई ने की बहन की हत्या
मामला पाकिस्तान के पंजाब के टोबा टेक सिंह क्षेत्र का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि मृतक लड़की का नाम मारिया बीबी है, जिसकी उम्र 22 थी। मारिया बीबी की उसके भाई ने 17 मार्च को गला घोटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात ये है कि जब मारिया की गला घोटकर हत्या की जा रही थी, तब उसका बाप भी वहीं बैठा हुआ था और दूसरा भाई इसका वीडियो बना रहा था।
वीडियो इतना भयावह है कि हम उसे आपको नहीं दिखा सकते। हैरान करने वाली बात ये रही कि बहन की हत्या करने के बाद जब भाई उठा तो बाप ने पीने के लिए पानी भी दिया। इस दौरान बाप और वीडियो बना रहे दूसरे भाई के बीच बातचीत होती रही। कुछ दिन बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस पर कार्रवाई करने का दबाव भी बढ़ने लगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खुद इस मामले की शिकायत दर्ज की और इस मामले में खुद ही शिकायतकर्ता भी बन गए और आरोपियों की धड़पकड़ शुरू कर दी। पुलिस ने बाप सत्तार और हत्या करने वाले फैसल को हिरासत में ले लिया गया जबकि वीडियो बनाने वाले भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : चिकन ठीक से नहीं पका तो खिड़की से पत्नी को फेंका, पाकिस्तान का वीडियो वायरल
पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ घेरलू हिंसा के मामले में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हाल ही में एक महिला को ठीक से चिकन ना पकाने पर ससुराल वालों पर खिड़की से फेंकने का आरोप लगा। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में महिला घर की ऊपर मंजिल से सड़क पर गिरती हुई दिखाई दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines